अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसेना का जहाज, भारत ने पाक उच्चायुक्त को किया तलब – pakistani navy ship collides with indian warship in arabian sea india summons pakistan high commissioner – Jagran

अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से पाकिस्तानी नौसेना का जहाज टकराने के बाद भारत ने पाकिस्तान के राजनयिक को तलब किया है।
भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसेना का जहाज (प्रतीकात्मक फोटो/रॉयटर्स)
भारतीय युद्धपोत से पाकिस्तानी नौसेना का जहाज अरब सागर में टकराया।
भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर कड़ा विरोध जताया।
यह घटना 1991 के भारत-पाक समझौते का उल्लंघन है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तानी नौसेना का जहाज, भारतीय नौसेना के जहाज से टकराया है। इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के चार्ज डी’अफेयर्स को तलब किया है।
मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी नौसेना के जहाज का व्यवहार भारत और पाकिस्तान के बीच 1991 में हुए उस समझौते के अनुच्छेद 10 का सीधा उल्लंघन था, जो सैन्य अभ्यासों, युद्धाभ्यासों और सैनिकों की आवाजाही के बारे में पहले से सूचना देने से संबंधित है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी राजनयिक साद अहमद वारैच को इसलिए बुलाया गया था ताकि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में पाकिस्तानी नौसेना की इकाइयों के उस अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर व्यवहार पर कड़ा विरोध दर्ज कराया जा सके, जिसके कारण यह टक्कर हुई।
यह भी पढ़ें- PoK में 24 सितंबर को होगा ‘प्रेसिडेंट’ का चुनाव, बैरिस्टर सुल्तान महमूद चौधरी के निधन के बाद से खाली है पद

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News