Simdega News: खनिज झारखंड का, अधिकार भी झारखंड का होना चाहिए: सुदीप – Hindustan

Simdega News: सिमडेगा, हिटी। केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम 2026 के विरोध में झामुमो ने शनिवार को जिला मुख्यालय से लेकर कई प्रखंड तक धरना-प्रदर्शन किया। कोलेबिरा में प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश बागे के नेतृत्व में आयोजित धरने में विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं जिला मुख्यालय में नगर परिषद कार्यालय के समीप भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। बानो प्रखंड मुख्यालय में भी धरना प्रदर्शन किया गया।

मौके पर मौजूद तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि झारखंड की पहचान और अर्थव्यवस्था में खनिज संपदा की बड़ी भूमिका है। ऐसे में खनिज और उससे जुड़े अधिकारों को लेकर राज्य के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। झारखंड के खनिज का लाभ यहां के लोगों को मिलना चाहिए।

कोलेबिरा में प्रकाश बागे ने कहा कि झामुमो एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ आंदोलन जारी रखेगा। जिला मुख्यालय में नगर अध्यक्ष मो अनस ने कहा कि पार्टी का मानना है कि संशोधन से राज्यों के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। जब तक इसे वापस नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने हा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है, लेकिन यहां के लोगों को इसका पर्याप्त लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खनिज झारखंड का है तो उसके लाभ और अधिकार में झारखंड की हिस्सेदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। धरना प्रदर्शन के बाद झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री के नाम कोलेबिरा बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। जिला मुख्यालय में आयोजित धरने में फिरोज अली सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। कोलेबिरा में फूल कुमारी समद, देवेंद्र साहू, मारवाड़ी नायक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बानो में जिप सदस्य बिरजो कंडुलना, प्रमुख सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। उधर कुरडेग में भी झामुमो नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News