राजेंद्र पुल पर नॉन इंटरलॉकिंग से मालदा मंडल के 64 ट्रेनें रहेगी रद्द, कई के बदलेंगे मार्ग – Hindustan

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। राजेंद्र पुल स्टेशन पर नए पुल को डबल लाइन से जोड़ने और दिनकर ग्राम सिमरिया व बरौनी स्टेशन के बीच मुख्य लाइन कनेक्शन जोड़ने के लिए 21 सितंबर से प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा 4 अक्टूबर तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे, हाजीपुर के अधीन दानापुर मंडल के राजेंद्र पुल, हाथीदह जंक्शन अपर, टाल, रामपुर डुमरा तथा सोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन पर होने वाले इस कार्य का सीधा असर पूर्व मध्य रेलवे के कई महत्वपूर्ण रेलखंडों पर पड़ेगा। खासकर जमालपुर-मुंगेर-भागलपुर, भागलपुर-मालदा और बरौनी-मुंगेर रेलखंड से जुड़ी ट्रेनों के परिचालन में व्यापक बदलाव किया गया है। मालदा मंडल के करीब 64 ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द किया गया है। 20 सितंबर को 6, 21 को 12, 22 को 13, 23 को 15, 24 को 21, 25 को 24, 26 को 29, 27 को 31, 28 को 21, 29 को 20, 30 सितंबर को 25, 1 अक्टूबर को 32, 2 अक्टूबर को 32, 3 अक्टूबर को सर्वाधिक 36 और 4 अक्टूबर को 21 ट्रेन सेवाएं रद्द रहेंगी। इस तरह 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कुल 338 ट्रेन सेवाओं के रद्द परिचालन दर्ज किए गए हैं। यह जानकारी पूर्व रेलवे कोलकाता के सीपीआरओ शिबराम माझी ने दी है।
13419/13420 भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। 13423 भागलपुर-अजमेर हमसफर 24 सितंबर और 1 अक्टूबर तथा 13424 अजमेर-भागलपुर हमसफर 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 15097 भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी, जबकि 15098 जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस 22 और 29 सितंबर को रद्द रहेगी। 22405 गरीब रथ तथा वापसी की 22406 आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ को कई तिथियों में परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
13415 मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस 20, 23, 25, 27 और 30 सितंबर तथा 2 अक्टूबर को रद्द रहेगी। वापसी की 13416 पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस 21, 24, 26 और 28 सितंबर तथा 1 और 3 अक्टूबर को रद्द रहेगी। इसी तरह 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस 22, 26, 29 सितंबर और 3 अक्टूबर तथा 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस 20, 24, 27 सितंबर और 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी। इससे मालदा, भागलपुर और आसपास के यात्रियों के लिए लंबी दूरी की रेल सेवा प्रभावित होगी।
बर्द्धमान-रामपुरहाट-साहिबगंज-भागलपुर-मुंगेर-बरौनी होकर चलाने वाली ट्रेनों में 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 25 सितंबर से 3 अक्टूबर, 13021 हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस 2 और 3 अक्टूबर तथा 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस 26 से 29 सितंबर तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इन ट्रेनों को रामपुरहाट, साहिबगंज और भागलपुर में अतिरिक्त ठहराव मिलेगा। वापसी में 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 25 सितंबर से 3 अक्टूबर, 13022 रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस 3 और 4 अक्टूबर तथा 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस 26 से 30 सितंबर तक बरौनी-मुंगेर-भागलपुर-साहिबगंज-रामपुरहाट-बर्द्धमान होकर चलेगी। इन ट्रेनों को भागलपुर, साहिबगंज और रामपुरहाट में अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। इससे जमालपुर-मुंगेर और भागलपुर के यात्रियों को कुछ वैकल्पिक रेल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
15047, 15049 और 15051 कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस को बर्द्धमान-रामपुरहाट-मालदा टाउन-कटिहार-बरौनी होकर चलाया जाएगा। रामपुरहाट और मालदा टाउन में अतिरिक्त ठहराव मिलेगा। वापसी में 15048, 15050 और 15052 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस बरौनी-कटिहार-मालदा टाउन-रामपुरहाट-बर्द्धमान होकर चलेगी और मालदा टाउन व रामपुरहाट में अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। इसके अलावा 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल तथा 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल को ग्रैंड कॉर्ड-किऊल-गया मार्ग से चलाया जाएगा। 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल भी किऊल-शेखपुरा-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर मार्ग से परिवर्तित होकर चलेगी।
63571 जसीडीह-मोकामा मेमू 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक किऊल में ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी। वहीं 63572 मोकामा-जसीडीह मेमू 21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक किऊल से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। भागलपुर की महत्वपूर्ण 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस 3 अक्टूबर को तीन घंटे विलंब से चलेगी। 13229 गोड्डा-राजेंद्र नगर और 13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी भी तीन घंटे तथा 18183 टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस दो घंटे री-शेड्यूल रहेगी। रेलवे के इस ब्लॉक से 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 338 ट्रेन सेवाएं रद्द और कुल 382 ट्रेन सेवाएं परिवर्तित मार्ग से प्रभावित रहेंगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News