लॉन्च से पहले एक बार फिर दिखी Hyundai की नई eSUV, अलग-अलग हेडलैंप सेटअप ने चौंकाया – Hindustan

हुंडई की अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी HE1i का ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार है। लॉन्च से पहले इस सब-4 मीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार इसके दो अलग-अलग प्रोटोटाइप सामने आए हैं, जिनसे एसयूवी की लाइटिंग और चार्जिंग से जुड़ी नई जानकारी मिली है। इसके एक टेस्टिंग यूनिट को विजयवाड़ा के Hyundai Maya Autobahn Station के पास देखा गया। जबकि, दूसरी सड़क पर टेस्टिंग करती नजर आई। दोनों के हेडलैंप सेटअप में अंतर है। HE1i को क्रेटा इलेक्ट्रिक से नीचे वाले सेगमेंट में रखा जाएगा।

चार्जिंग स्टेशन पर देखी गई टेस्ट कार से जुड़े फोटोज को Dr. Md. Iftequar Ali और रशलेन ने शेयर किया है। उनके मुताबिक हुंडई की टीम यह पता कर रही थी कि स्टेशन पर 120kW चार्जिंग कनेक्टर उपलब्ध है या नहीं। इस स्टेशन पर 180kW और 120kW कैपेसिटी वाले दो DC चार्जर बताए गए हैं और दोनों में दो-दो CCS-2 कनेक्टर हैं। हालांकि, इससे यह कन्फर्म नहीं होता कि HE1i 120kW की मैक्सिमम चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करेगी। कोई इलेक्ट्रिक कार ज्यादा कैपेसिटी वाले चार्जर से जुड़कर भी उससे कम पावर ले सकती है। हुंडई ने अभी HE1i की मैक्सिमम चार्जिंग कैपेसिटी या चार्जिंग टाइम की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

दोनों टेस्ट कारों की तस्वीरों को साथ देखने पर हेडलैंप में एक एक्साइटिंग अंतर नजर आता है, जो काफी चौंकाने वाला है। चार्जिंग स्टेशन पर खड़ी कार के लोअर हेडलैंप हाउसिंग में पतली हॉरिजॉन्टल लाइटिंग दी गई है। वहीं, सड़क पर टेस्टिंग कर रही दूसरी कार में इसी जगह बड़ा प्रोजेक्टर जैसा सेटअप नजर आया है। दोनों कारों में ऊपर की तरफ पतली लाइट स्ट्रिप लगभग एक जैसी दिखाई दी है। इससे इनमें स्प्लिट-हेडलैंप डिजाइन होने की उम्मीद की जा रही है। अलग-अलग हेडलैंप सेटअप यह भी इशारा करते हैं कि हुंडई अलग-अलग वेरिएंट के लिए लाइटिंग ऑप्शन्स की टेस्टिंग कर रही हो।

दोनों प्रोटोटाइप में बॉक्सी डिजाइन है। बड़े विंडोज, लगभग सीधी रूफलाइन और ऊंचा केबिन इसे एक ट्रेडिशनल कॉम्पैक्ट एसयूवी का लुक देते हैं। इसमें ज्योमेट्रिक डिजाइन वाले ड्यूल-टोन अलॉय व्हील दिखाई दिए हैं। सड़क पर दिखी टेस्ट कार में रूफ रेल्स और पीछे की तरफ छोटे हॉरिजॉन्टल टेललैंप भी देखे गए हैं। हालांकि, हेवी कवरिंग के कारण बंपर, डोर्स और टेलगेट का पूरा डिजाइन सामने नहीं आया है।

पहले सामने आई तस्वीरों में HE1i के अंदर बड़ा सेंटर टचस्क्रीन और उसके साथ स्लिम ड्राइवर डिस्प्ले दिखाई दिया था। हुंडई की अपकमिंग कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी में न्यू जेनरेशन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और Level 2 ADAS मिलने की उम्मीद है। कंपनी का Pleos Connect सिस्टम भी इसके टेक्निकल पैकेज का हिस्सा हो सकता है।

HE1i को हुंडई के E-GMP (K) प्लेटफॉर्म पर तैयार किए जाने की रिपोर्ट है। ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली Inster भी इसी पर बेस्ड है। इन्सटर में 42kWh और 49kWh बैटरी ऑप्शन मिलते हैं, लेकिन भारत में HE1i को कौनसी बैटरी मिलेगी, इसके बारे में अभी पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं दा सकता। रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई इसे फरवरी 2027 में होने वाले ऑटो एक्सपो में शोकेस कर सकती है।

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News