Written By Versha Singh
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह मेरठ और सहारनपुर जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वहीं, जम्मू-कश्मीर विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो रहा है. सत्र के दौरान विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है. बीजेपी ने भी सदन में अपनी रणनीति तैयार कर ली है.
दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को सात नए जज नियुक्त किए जाएंगे. इन नियुक्तियों के बाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पंजाब बीजेपी की ओर से निकाली जा रही ‘नशा मुक्त पंजाब’ यात्रा के चौथे चरण को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 से 23 सितंबर तक गुजरात के दौरे पर रहेंगी. 22 सितंबर को वह केवड़िया के एकता नगर में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता करेंगी. इसके बाद 23 सितंबर को राष्ट्रपति वडोदरा स्थित महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा के 75वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले में सोमवार को सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए विशेष अदालत में सुनवाई होगी.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301