Editied By :Himani sharma
Updated:
सुनंदा शर्मा पंजाब की जानी-मानी सिंगर हैं. सिंगर ने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब पर गाने अपलोड करके की थी. इसके बाद सिंगर ने अपने पहले एल्बम सॉन्ग ‘बिल्ली अख’ से पॉपुलैरिटी हासिल की. ये गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.
वहीं 2017 में सुनंदा शर्मा का ‘जानी तेरा ना’ रिलीज हुआ और इस गाने ने धूम ही मचा दी. ये गाना इतना सुपरहिट हुआ कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. इस गाने के बाद से ही सुनंदा शर्मा ऑडियंस के दिल में छा गई थीं.
‘जानी तेरा ना’ गाने को यूट्यूब पर 334 मिलियन व्यूज भी मिली. इसके साथ ही सुनंदा शर्मा ने अपने इस गाने के लिए PTC पंजाबी म्यूजिक अवॉर्ड्स में अवॉर्ड भी जीता था. इसके बाद से ही सुनंदा शर्मा पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की टॉप सिंगर की लिस्ट में शामिल हो गई थीं.
पंजाबी इंडस्ट्री में सुनंदा शर्मा का ‘जानी तेरा ना’ हिट होने के बाद सिंगर ने ‘पटाके’, ‘मम्मी नू पसंद’, ‘सैंडल’, और ‘दूजी वार प्यार’ जैसे कई बेहतरीन गानों देकर ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाई. आज सुनंदा शर्मा पंजाबी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं.
सिंगिंग के साथ-साथ सुनंदा शर्मा एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं. सुनंदा शर्मा ने ‘सज्जन सिंह रंगरूट’ में दिलजीत दोसांझ के साथ काम कर एक्टिंग में भी नाम कमाया. वहीं सुनंदा शर्मा ने साल 2024 में कान फिल्म फेस्टिवल में भारत को रिप्रेजेंट भी किया था.
सुनंदा शर्मा साल 2025 में भी चर्चाओं में आई थीं. जब सिंगर ने प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल पर परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए थे. इस दौरान पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के बहुत से सिंगर्स और स्टार्स ने सुनंदा शर्मा को इस विवाद में सपोर्ट किया था.
वहीं एक बार फिर एक्ट्रेस चर्चाओं में हैं. गाजियाबाद के आरकेजीआईटी कॉलेज में सुनंदा शर्मा जब स्टेज पर गाने गा रही थीं, तभी भीड़ से एक फैन कूदकर स्टेज पर चढ़ गया, जिसे देखकर सिंगर डर गईं और वो चिल्ला पड़ी. वहीं बाद में शो ही कैंसिल कर दिया गया.
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301