स्वयंसेवकों को दिया गया प्रशिक्षण – Hindustan

लहेरियासराय। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के तत्वावधान में जिले के पारा विधिक स्वयंसेवकों के लिए मंगलवार को एडीआर भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ कर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने पारा विधिक स्वयंसेवकों से अपने दायित्वों का ईमानदारी व तत्परता से निर्वहन करने की नसीहत दी। मौके पर प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष सेवानिवृत्त जिला जज सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, बिहार सेवा समिति, मधुबनी की ओर से रिसोर्स पर्सन अधिवक्ता संभव गुप्ता एवं तारा कांत ऋषि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम आदि थे। ‘यूथ बोले तो’ में हों शामिल : डॉ. विभयदरभंगा।

लोजपा (रा)- की ओर से पटना में ‘यूथ बोले तो’ नाम से भव्य युवा कार्यक्रम हो रहा है। कार्यक्रम को लेकर पार्टी की ओर से युवाओं से पटना पहुंचने और आयोजन में भाग लेने का आग्रह किया गया है। पार्टी के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता डॉ. विभय कुमार झा ने युवाओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पटना पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लें और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के विचारों को सुनें। इसमें युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणव कुमार को भी सुनने का अवसर मिलेगा।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News