हल्द्वानी के नैतिक और मानस पाल ने जीता स्वर्ण – Hindustan

हल्द्वानी। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी खेल महाकुंभ में हल्द्वानी के दो भाइयों नैतिक पाल और मानस पाल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मात्र 11 वर्षीय नैतिक पाल ने 230 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, उनके 14 साल के बड़े भाई मानस पाल ने 470 किलोग्राम वजन उठाकर अपनी श्रेणी में स्वर्ण पदक हासिल किया। बच्चों के पिता मुकेश पाल खुद कॉमनवेल्थ पावरलिफ्टिंग चैम्पियन रह चुके हैं और वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में हैं। उनकी माता डॉ. सुधा पाल ‘तीलू रौतेली पुरस्कार’ से सम्मानित हैं।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News