Asian Games में छाए भारतीय जांबाज, एक दिन में दो गोल्ड…पदकों से चमका देश का मान, झोली में आए इतने मेडल – Aaj Tak

Feedback
एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है. शनिवार यानी 26 सितंबर का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए शानदार रहा. शनिवार के दिन भारत ने दो गोल्ड जीतकर मेडल टैली में खुद 10वें स्थान पर पहुंचाने का काम किया.
ईरान के साथ हुए बेहद रोमांचक और कांटे के मुकाबले में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. ईरान ने टीम इंडिया को कड़ी टक्कर जरूर दी, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने आखिरी समय में पूरी तरह से खेल अपनी तरफ मोड़ लिया. 
 एशियन गेम्स के इतिहास में भारत का कबड्डी में हमेशा से सिक्का चलता आया है और इस बार भी भारतीय शेरों ने साबित कर दिया कि इस खेल के असली बादशाह इंडिया ही हैं. ईरान को 40-34 से शिकस्त देकर भारतीय पुरुष टीम ने एक बार फिर एशियाई खेलों का ताज अपने नाम किया. 
Heartiest congratulations to Prachi Choudhary on winning the Bronze Medal in the Women’s 400m at the Asian Games 2026.#Cheer4Bharat pic.twitter.com/wXXhElJ2ux
 इससे पहले महिला कबड्डी टीम ने भी ईरान को 37-34 से हराकर अपना खिताब बचाया और टूर्नामेंट का चौथा गोल्ड देश की झोली में डाला. भारतीय महिलाओं ने भी ईरान की टीम को फाइनल में पटखनी देने में सफलता हासिल की. 
शॉटपुट में मिला मेडल
देश के स्टार खिलाड़ी तेजिंदरपाल सिंह तूर ने शॉटपुट में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए सिल्वर मेडल जीता. इससे पहले भी वह एशियन गेम्स में देश का नाम रोशन कर चुके हैं. 
Congratulations to Tajinderpal Singh Toor on winning Silver in Men’s Shot Put at Asian Games 2026 and securing his third consecutive Asian Games medal.#Cheer4Bharat pic.twitter.com/NoKRKMZn7f
मैराथन में रिकॉर्डतोड़ सिल्वर 
भारत के सावन बारवाल ने पुरुषों की मैराथन दौड़ में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए शानदार सिल्वर मेडल जीता है. महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम ने बेहतरीन निशाना साधते हुए भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता. हालांकि, व्यक्तिगत फाइनल में तिलोत्तमा सेन और विदार्सा मेडल की रेस के बेहद करीब आकर चूक गईं.
प्राची ने किया कमाल
प्राची चौधरी ने 400 मीटर दौड़ में 53.21 सेकंड का समय लेते हुए अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. प्राची ने फाइनल में फील्ड में छठे सबसे तेज पर्सनल बेस्ट के साथ प्रवेश किया था, लेकिन उन्होंने अपनी दौड़ की रणनीति को बेहतरीन तरीके से अंजाम दिया और उच्च रैंकिंग वाली प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए पोडियम पर जगह बनाई.
Absolute domination on the mat!🇮🇳🥇

The Indian Men’s Kabaddi Team secures a historic 9th Asian Games Gold with a thrilling 40-34 victory over Iran. Proud of our champions! #Cheer4Bharat pic.twitter.com/TFRuF8mh8S
स्क्वैश में मिला मेडल
भारत के अनुभवी स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल में अपनी पूरी जान झोंक दी, लेकिन हांगकांग (चीन) की मजबूत जोड़ी (ली का यी और तांग मिंग होंग) के खिलाफ उन्हें एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 1-2 (10-11, 11-2, 10-11) से हार का सामना करना पड़ा. कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में हार के बावजूद इस भारतीय जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया. 
भारतीय शूटरों का जलवा बरकरार
भारतीय शूटर्स का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. इस बार महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में तिलोत्तमा सेन, विदर्सा के. विनोद और आशी चौकसी की प्रतिभाशाली तिकड़ी ने देश के लिए सिल्वर मेडल अपने नाम किया. भारत ने इस कड़े मुकाबले में कुल 1,763 अंक हासिल किए और गोल्ड मेडल जीतने वाली मजबूत चीनी टीम से महज 10 अंक पीछे रहे. चीनी टीम ने 1,773 अंकों का स्कोर बनाकर अपने ही खेल रिकॉर्ड की बराबरी की.
GOLD FOR BHARAT!🥇🇮🇳

Heartiest congratulations to the Indian Women’s Kabaddi Team on successfully defending their Asian Games title, defeating Iran in a Gold Medal Match at the Asian Games 2026.#Cheer4Bharat pic.twitter.com/Nza2PDQyPb
हॉकी में भी चला जादू
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मेजबान जापान को 2-0 से मात देकर सेमीफाइनल में शान से एंट्री कर ली है. मैच के शुरुआती पलों में अभिषेक ने गोल दागकर बढ़त दिलाई, जिसके बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर जीत पक्की कर दी.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News