Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र से जुड़े भाऊ राव देवरस कॉलोनी में शनिवार सुबह करीब 10 बजे सड़क पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से 11 वर्षीय साइकिल सवार हेमराज यादव की मौत हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर बिजली का तार गिरने की सूचना तत्काल बिजली निगम के अभियंताओं को दी गई थी, लेकिन समय रहते तार हटाने या आपूर्ति बंद करने की कार्रवाई नहीं की गई। इसी दौरान साइकिल से गुजर रहा हेमराज तार की चपेट में आ गया और उसकी जान चली गई।
हादसे के बाद कॉलोनी में आक्रोश फैल गया। नाराज नागरिकों ने राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र को घेर लिया और बिजली निगम के जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। उपकेंद्र के बाहर मौजूद कुछ कर्मचारी मौके से चले गए, जबकि कुछ कर्मचारी अंदर ही फंस गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।
इधर, मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर भी किशोर के परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया। उनकी मांग है कि हादसे के लिए जिम्मेदार बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।
नगर निगम के पार्षद चंदू पासवान ने आरोप लगाया कि बिजली निगम के अभियंताओं की लापरवाही के कारण किशोर की जान गई है। उनका कहना है कि यदि तार गिरने की सूचना मिलने के बाद समय से कार्रवाई की जाती तो हादसा टाला जा सकता था।
हेमराज के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है। उसकी मां दूसरों के घरों में चौका-बर्तन कर परिवार का भरण-पोषण करती है। बेटे की मौत की खबर के बाद परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play