दोहरे हत्याकांड से दहला सादाबाद: पूर्व फौजी और पत्नी की निर्मम हत्या, खून से सने शव देखकर मची खलबली – double murder case ex serviceman and wife killed in sadabad dead bodies found blood soaked at home crime news in – Jagran

हाथरस के सादाबाद में एक पूर्व फौजी और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दोनों के …और पढ़ें
पूर्व फौजी और पत्नी की धारदार हथियार से हत्या।
हाथरस के सादाबाद में घर के अंदर मिले शव।
पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाए।
जागरण, संवाददाता, हाथरस। सादाबाद के इस्लामनगर में रविवार सुबह पूर्व फौजी और उनकी पत्नी की हत्या से सनसनी फैल गई। दोनों के शव घर के अंदर रक्तरंजित हालत में मिले। उनकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान बताए जा रहे हैं। सुबह करीब नौ बजे तक दंपती के बाहर नहीं निकलने पर स्वजन को शक हुआ।
अंदर जाकर देखा तो दोनों के शव पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। हत्या की वजह और आरोपितों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
गांव मंस्या निवासी शमसुद्दीन खान (60) करीब 20 वर्ष पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उन्होंने इस्लामनगर में आगरा बाईपास मार्ग पर अपनी भूमि पर दुकान और मकान बनवाया था। वह कबाड़ और पुराने फर्नीचर का कारोबार करते थे। दुकान के ऊपर बने मकान में पत्नी के साथ रहते थे। रविवार सुबह काफी देर तक दंपती के बाहर नहीं आने पर शमसुद्दीन के बड़े भाई ने कुछ लड़कों को मकान में जाकर देखने के लिए कहा। अंदर दोनों के शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, एएसपी रामानंद कुशवाह सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्वजन ने बताया कि शमसुद्दीन की पहली पत्नी समीना बेगम से कोई संतान नहीं थी।
यह भी पढ़ें- कैसे हुई संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी की मौत? 11 मिनट के CCTV में कैद! प्राइवेट पार्ट काटा
करीब 15 वर्ष पहले उन्होंने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी से दो बेटियां और एक बेटा है। दोनों पत्नियों और बच्चों के बीच अच्छा तालमेल था। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल वारदात के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News