बुंडू, संवाददाता। पंच परगना फुटबॉल एसोसिएशन, बुंडू की बैठक रविवार को पांच परगना उच्च विद्यालय ताऊ, बुंडू के मैदान में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 2 से 6 दिसंबर 2026 तक विराट खेल महोत्सव के तहत पंच परगना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता टीम को तीन लाख, उपविजेता को दो लाख और तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 70-70 हजार रुपये पुरस्कार दिए जाएंगे। मैन ऑफ द सीरीज को पांच हजार, बेस्ट गोलकीपर और बेस्ट स्कोरर को दो-दो हजार रुपये सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
प्रतियोगिता फुटबॉल के निर्धारित नियमों के अनुसार होगी। प्रत्येक टीम में अधिकतम दो विदेशी खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति होगी। इच्छुक टीमों को आयोजन समिति के पास पंजीयन शुल्क जमा कर टीम का नाम दर्ज कराना होगा। बैठक में आयोजन और संचालन समिति का गठन भी किया गया। मौके पर रामदुर्लभ सिंह मुंडा, धीरेंद्र प्रसाद महतो, राजकिशोर कुशवाहा, रामकुमार बिझिया, राजेश उरांव, प्रदीप मुंडा, सुरेश महतो, शुम्भू नारायण मुंडा, गोपाल मुंडा, जयप्रकाश मुंडा, यशपाल महतो और राजीव लोचन महतो सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play