आज से बदल गए क्रिकेट के कुल 73 नियम, MCC ने दी जानकारी; हिंदी ऐप भी हो गया लॉन्च – Hindustan

इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 73 नियमों में बदला आज यानी एक अक्टूबर 2026 से लागू हो गया है। कुछ तो छोटे बदलाव हैं, लेकिन कई अहम बदलाव भी मेरिलबोन क्रिकेट क्लब यानी एमसीसी ने किए हैं। इसी को लेकर एमसीसी लॉज ऑफ क्रिकेट की वर्कशॉप दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुई। इसकी मेजबानी दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन यानी डीडीसीए ने की। इसमें दिल्ली के दर्जनों अंपायर समेत मैच ऑफिशियल्स ने भाग लिया। इसके साथ-साथ एमएससीसी ने हिंदी समेत कई भाषाओं में अपने नए ऐप को भी लॉन्च किया है।

क्रिकेट के लिए नियम बनाने वाली संस्था एमसीसी के हेड ऑफ क्रिकेट फ्रेजर स्टीवर्ट और जॉनी सिंगर ने वर्कशॉप में तमाम नियम उदाहरण देकर समझाए। डीडीसीए के अंपायर्स और मैच ऑफिशियल्स ने एमसीसी के अधिकारियों से सवाल-जवाब भी किए। हिंदी भाषी लोगों को क्रिकेट के नियम समझने में दिक्कत होती है। ऐसे में एमसीसीसी लॉज ऑफ क्रिकेट ऐप को लॉन्च किया है, जिसमें आप हिंदी में नियमों की बारीकियों को समझ सकते हैं। इंग्लिश में यह ऐप पहले से था। अब इसमें हिंदी के अलावा उर्दू, बांग्ला, कन्नड और अन्य भाषाओं को जोड़ा गया है।

वुमेंस और जूनियर क्रिकेट के लिए स्टैंडर्ड इक्विपमेंट: क्रिकेट बॉल के लिए नया, टाइट साइज और वजन टॉलरेंस, स्टैंडर्ड साइज़ 1, 2 और 3 कैटेगरी के साथ

लैमिनेटेड टाइप D बैट की अनुमति: ज्यादातर एडल्ट/ओपन-एज क्रिकेट में टाइप D लैमिनेटेड बैट की इजाजत होगी, जो संबंधित गवर्निंग बॉडी के नियमों के अधीन होगा

दिन का आखिरी ओवर होगा पूरा: फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दिन का आखिरी ओवर तब भी पूरा होगा, जब विकेट गिर जाए। हालांकि, इसके लिए खेलने की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए।

रनिंग और बाउंड्री कैच के बारे में क्लियर रूल: बैटर बिना पेनल्टी के रन छोड़ सकते हैं। जब तक कि शॉर्ट रनिंग जानबूझकर न की गई हो, जबकि बाउंड्री कैच के लिए ‘बनी हॉप’ टेक्निक हटा दी गई है

ओवरथ्रो, डेड बॉल और डिसमिसल पर ज़्यादा क्लैरिटी: क्रिकेट के नियम ओवरथ्रो को ऑफिशियली डिफाइन करते हैं, यह साफ करते हैं कि बॉल कब ‘सेटल’ होती है और विकेटकीपर पोजिशनिंग, हिट विकेट, रन-आउट और स्टंपिंग पर साफ गाइडेंस भी दिया गया है।

MCC के क्रिकेट हेड फ्रेजर स्टीवर्ट ने कहा, “हम दिल्ली में आकर और 1 अक्टूबर से लागू होने वाले नए नियमों से पहले DDCA के अंपायरों से बात करके बहुत खुश हैं। सेशन के प्रैक्टिकल होने से हमें बदलावों पर चर्चा करने और यह जानने का मौका मिला कि वे मैदान पर कैसे लागू होंगे। हमें MCC क्रिकेट के नियम ऐप को हिंदी में लॉन्च करके भी बहुत खुशी हो रही है, जिससे भारत में इस खेल को पसंद करने वाले और इसे फॉलो करने वाले सभी लोगों के लिए नियम ज़्यादा आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।”

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर ‘खबर नॉन स्टॉप’ से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट ‘कैच न्यूज’ में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद ‘डेली हंट’ में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। ‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News