Rudrapur News: दिनेशपुर। अजीम प्रेमजी स्कूल, दिनेशपुर में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के तहत विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे महात्मा गांधी की वेशभूषा में नजर आए। बच्चों ने गांधी जी के जीवन, उनके विचारों और सत्य-अहिंसा के संदेश को याद करते हुए दांडी यात्रा निकाली।
दांडी यात्रा विद्यालय के मुख्य गेट से शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यात्रा मुख्य चौराहे और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा मार्ग तक पहुंची। इसके बाद बच्चे वापस विद्यालय पहुंचे। गांधी जी की वेशभूषा में सजे बच्चों ने यात्रा के दौरान लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी की जयंती केवल एक दिवस मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से देशवासियों को नई दिशा दिखाई। नई पीढ़ी को उनके जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विद्यालय परिसर में बच्चों और शिक्षकों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गांधी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य अमित कुमार समेत तमाम शिक्षक गण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play