कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के छात्र-छात्राओं को अब रेल यात्रा में रियायत मिलेगी। यह सुविधा छात्रों को पहली बार विश्वविद्यालय प्रशासन की पहल से मिल रही है। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के प्रयास से यह सुविधा छात्रों को मिलेगी। योग्य छात्रों को निर्धारित नियमों के तहत विश्वविद्यालय की ओर से रेलवे रियायत प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। इसके आधार पर छात्र रेलवे के प्रचलित नियमों के अनुसार रियायती यात्रा कर सकेंगे।विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से छात्र-छात्राएं अलग-अलग पाठ्यक्रमों में पढ़ाई कर रहे हैं। अवकाश के दौरान गृह नगर जाने और वापस आने में होने वाला यात्रा खर्च कई छात्रों के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन जाता है।
इसके लिए विवि ने प्रयागराज मंडल के अधिकारियों से संपर्क किया। यह तय हुआ कि बोर्ड की ओर से रियायत फॉर्म विवि को दिए जाएंगे। बाहर यात्रा करने वाले छात्र डीएसडब्ल्यू से संपर्क कर फॉर्म प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा केवल काउंटर टिकट पर ही मिलेगी। ऑनलाइन टिकट बुकिंग में इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। काउंटर पर टिकट बुक कराने वाले छात्र को टिकट फॉर्म के साथ रियायती फॉर्म भी दिखाना होगा। छात्रों को टिकट में 50 फीसदी तक की रियायत मिल सकेगी। यात्रा के दौरान छात्रों को अपना आई-कार्ड भी लगाना होगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play