Jamui News: गिद्धौर । निज संवाददाता शुक्रवार को प्रखंड के धोबघट खेल मैदान में मां काली फुटबॉल क्लब धोबघट के तत्वावधान में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से स्व. मदन सिंह की स्मृति में फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित करने का निर्णय लिया गया। टूर्नामेंट के सफल संचालन एवं आयोजन की व्यवस्था के लिए ग्रामीणों की सहमति से आयोजन समिति का गठन किया गया। गठित समिति में कुणाल सिंह को अध्यक्ष, सुबोध कुमार सिंह (काजू) को सचिव, राजेश सिंह को कोषाध्यक्ष, नीरज सिंह को उपाध्यक्ष, प्रमोद सिंह को उपसचिव तथा प्रफुल्ल सिंह (गुड्डू सिंह) को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं पवन सिंह एवं पवन कुमार सिंह को संयोजक और गावस्कर सिंह राजपूत को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
आयोजन समिति के मार्गदर्शन मंडल में सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, गोपाल सिंह, दिलीप सिंह, मुरारी सिंह, मोहन सिंह, दिगम्बर सिंह, राजीव कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह, विक्रांत कुमार सिंह, उपेन्द्र प्रसाद सिंह सहित अन्य को मार्गदर्शक मंडल में शामिल किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने खेल भावना को बढ़ावा देने और टूर्नामेंट को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बैठक में दर्जनों की संख्या में ग्रामीण एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play