Delhi News: चेन्नई, एजेंसी। राजमार्ग के एक साइनबोर्ड पर आधिकारिक दो भाषा नीति का उल्लंघन कर हिंदी शब्दों का इस्तेमाल करने पर दो सहायक अभियंता को निलंबित किया गया है। वहीं, दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। यह कार्रवाई तमिलनाडु सरकार ने की। इस संबंध में शुक्रवार को जानकारी दी गई। तूतीकोरिन जिले में सतनकुलम-नाजरेथ राज्य राजमार्ग (एसएच-93) पर लगाए गए एक साइनबोर्ड पर तमिल और अंग्रेजी के अलावा शहरों के नाम हिंदी में भी लिखे गए थे। सरकार के अनुसार, हिंदी के शब्दों को साइनबोर्ड से मिटा दिया गया है। राज्य सरकार ने तमिल और अंग्रेजी की दो भाषा नीति का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play