देश के अंदर शुरू हो चुके फेस्टिव सीजन को देखते हुए किआ इंडिया (Kia India) ने अपना ‘एश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम’ को आगे तक के लिए बढ़ा दिया है। कंपनी के इस प्रोग्राम में पेट्रोल, डीजल, CNG, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक सभी तरह के मॉडल शामिल हैं। कंपनी की इस स्कीम से ग्राहकों को कार की कीमत का 75% तक बायबैक मिल जाएगा। इस स्कीम के तहत, 3 साल बाद इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) वाले मॉडल के लिए 75% तक की तय रीसेल वैल्यू मिलती है। वहीं, इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए इतने ही टाइम में 70% तक की वैल्यू मिलती है।
कंपनी ने 6 मॉडल को किया शामिल
किआ के इस प्रोग्राम में कंपनी के 6 मॉडल शामिल हैं, जिसमें सोनेट, सिरोस, नई सेल्टोस, कैरेंस, कैरेंस क्लैविस और सोरेंटो हैं। किआ ने अपने पोर्टफोलियो में पेट्रोल, डीजल, CNG, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन वाली गाड़ियों के लिए इसकी एलिजिबिटी बढ़ाई है। ग्राहक जब इनमें से कोई भी मॉडल खरीदता है तब उसकी रीसेल वैल्यू तय की जाती है, जो प्रोग्राम एग्रीमेंट की शर्तों के अधीन होती है। सही रकम गाड़ी के मॉडल और चुने गए प्लान की शर्तों पर निर्भर डिपेंड करती है।
इस स्कीम में ICE गाड़ियों की ओनरशिप टेन्योर के तीन ऑप्शन मिलते हैं। ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से 3, चार 4 या 5 साल का प्लान चुन सकते हैं। इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए 3 या 4 साल के प्लान उपलब्ध हैं। ओनरशिप के अलग-अलग टेन्योर कन्वेंशनल व्हीकल के ओनरशिप का एक ऑप्शन देते हैं, जिसमें खरीदते समय रीसेल वैल्यू पहले से तय नहीं होती है।
इस प्रोग्राम में सालाना माइलेज की तीन लिमिट भी हैं। जिसमें 10,000 km, 15,000 km और 20,000 km शामिल हैं। 5 साल के ओनरशिप टेन्योर में इस स्कीम के तहत अधिकतम 1,00,000 km की दूरी तय की जा सकती है। चुनी गई माइलेज सीमा से एश्योर्ड बायबैक अरेंजमेंट के लिए दूरी की शर्तें तय होती हैं। फाइनल वैल्यूशन और सेटलमेंट गाड़ी पर लागू एग्रीमेंट के अनुसार होता है।
एश्योर्ड बायबैक वैल्यू तब तय होती है जब ग्राहक किआ का एलिजिबल मॉडल खरीदते समय प्रोग्राम में एनरोल करता है। चुनी हुई अवधि खत्म होने पर, ग्राहक कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों के अनुसार तय वैल्यू का दावा कर सकते हैं। यह अरेंजमेंट फ्यूचर में गाड़ी बदलने या अपग्रेड करने के लिए पहले से तय वैल्यू देती है, ना कि उस समय मिलने वाली रीसेल कीमत पर पूरी तरह डिपेंड रहना पड़ता है।
गाड़ी खरीदने पर कंपनी बताएगी सभी शर्तें
ICE मॉडल के लिए ज्यादा से ज्यादा 75% और EV के लिए 70% की बची हुई वैल्यू 3 साल के प्लान पर लागू होती है। किआ ने अपनी घोषणा में 4 या 5 साल के प्लान के लिए इसके एग्जेक्ट प्रतिश (%) के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। अलग-अलग मॉडल के हिसाब से बची हुई वैल्यू की भी कोई डिटेल नहीं दी गई है। जब ग्राहक अपनी योग्य गाड़ी और ओनरशिप प्लान चुनेंगे, तो उन्हें कंपनी की तरफ से लागू होने वाली वैल्यूएशन और कॉन्ट्रैक्ट की शर्तें बता दी जाएंगी।
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play