Azamgarh News: मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अमौड़ा मोहिउद्दीनपुर टोल प्लाजा के पास रविवार शाम आयोजित जनसभा में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सपा, भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में हुकूमत करने नहीं, बल्कि लोगों को नेता बनाने आए हैं। शाम करीब सवा सात बजे आयोजित सभा में ओवैसी ने चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह जेवर एयरपोर्ट का नाम बदला गया, उसी तरह चुनाव आयोग का नाम बदलकर ‘प्रधानमंत्री जिताओ कमीशन’ कर देना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने वर्ष 2024 में 108 करोड़ की लागत से एक एयरपोर्ट बनवाया था जो आठ महीने में बंद हो गया। नौ सौ करोड़ रुपये से विश्वविद्यालय बनाया, लेकिन आज तक छात्रवृति नहीं मिली। ओवैसी ने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें नेता बनना है तो सबसे पहले मतदाता सूची में अपना नाम जांचें। नाम नहीं होने पर फार्म-6 भरकर पंजीकरण कराएं। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम लोगों को नेतृत्व का अवसर देना चाहती है। सभा में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, प्रदेश सचिव अंसार खान, जिलाध्यक्ष नदीम आरिफ, पूर्वांचल सचिव शेख शहनाज, अदील एलवी, इसरार अहमद, इमरान मंटू और सोफियान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कमर कमाल ने किया।
सपा पर भी साधा निशाना
ओवैसी ने सवाल उठाया कि सपा सरकार के दौरान शिब्ली कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा क्यों नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि जिले में सपा के दो सांसद, दस विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और चेयरमैन होने के बावजूद विकास के मामले में जिला पीछे है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव मुसलमानों से वोट तो लेते हैं, लेकिन उनके हक और अधिकारों की बात आने पर आवाज नहीं उठाते।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
योगी संभल और अखिलेश गोरखपुर से लड़ें
अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने की चर्चा पर ओवैसी ने चुनौती देते हुए कहा कि योगी संभल से और अखिलेश गोरखपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play