जयपुर: ग्रेटर नगर निगम परिसर में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Breaking News Today 27 January: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो उत्तराखंड में आज से UCC लागू हो गया है। आज से हलाला बंद और बहुविवाह पर रोक रहेगी। राजस्थान में 10वीं पास युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर 50 करोड़ रुपये ठगे हैं। छोटे से देश कोलंबिया ने अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप को खुलेआम धमकाया है।
कोलंबिया ने अप्रवासियों से भरे अमेरिका के 2 जहाजों को लौटा दिया और टैरिफ लगाने की धमकी दी है। 26 जनवरी को भारत ने चीन के खिलाफ चली बड़ी चाल चली है। भारत दक्षिण चीन सागर में आचार संहिता लागू करेगा। इंडोनेशिया ने भारत के इस फैसले का समर्थन किया है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
जयपुर में ग्रेटर नगर निगम परिसर में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। जानकारी के अनुसार लाठीचार्ज के बाद उग्र प्रदर्शन कर रहे कुछ सफाई कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। बता दें कर्मचारियों का आरोप है कि 29 जनवरी को सफाई कर्मचारियों का चुनाव करवाए जाने हैं और निगम के अधिकारी उसे रद्द करने की कोशिश कर रहे हैं।
दिल्ली में पानी किल्लत पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों को पीने के लिए पानी हरियाणा और यूपी से मिलता है। यमुना में हरियाणा से पानी दिल्ली में आता है। भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है। हालांकि, दिल्ली जल बोर्ड ने उस पानी को दिल्ली में आने से रोकने के लिए पर्याप्त सतर्कता बरती, अन्यथा दिल्ली में बड़े पैमाने पर नरसंहार हो सकता था।
उत्तराखंड के खानपुर इलाके में फायरिंग मामले में कोर्ट ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सुनवाई के दौरान पुलिस ने पूर्व विधायक की 2 दिन की कस्टडी मांगी थी। बता दें पूर्व विधायक और खानपुर से वर्तमान विधायक उमेश कुमार के बीच पहले सोशल मीडिया पर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी और फायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
कोलकाता के RG कर हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले में सियालदह कोर्ट ने सिविल वॉलंटियर संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसको चुनौती देते हुए राज्य सरकार ने फांसी की मांग को लेकर हाईकोर्ट में मामला दायर किया, जिसकी सुनवाई आज कोलकाता हाईकोर्ट में हुई। हाईकोर्ट ने फैसले को रिजर्व रखा है। पीड़िता के माता-पिता का कहना है कि सिविल वॉलंटियर संजय रॉय को फांसी की सजा दी जाए। वह सियालदह कोर्ट के उम्रकैद के फैसले से खुश नहीं हैं और उन्होंने राज्य सरकार पर भी सवालिया निशान खड़े किए हैं।
राम नगरी अयोध्या में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि जिला प्रशासन की मुसीबत बढ़ गईं। भीड़ के दबाव में एक महिला की मौत हो गई। हार्ट अटैक से महिला की मौत होने की आशंका है। मृतक हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली थी और उसकी उम्र 65 साल थी। श्रीराम मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग की बैठक शुरू हो गई है। दिल्ली के ललित होटल में बैठक हो रही है। बैठक में दिल्ली के चीफ इलेक्शन अफसर, MCD कॉमिशनर, NDMC चेयरमैन, CEO दिल्ली कंटोनमेंट बोर्ड, दिल्ली पुलिस के जॉइंट सीपी, एडिशनल सीपी और डीसीपी शिरकत कर रहे हैं। मीटिंग की अध्यक्षता डिप्टी इलेक्शन कॉमिशनर हिरदेश कुमार कर रहे हैं।
देश के गृहमंत्री अमित शाह प्रयागराज पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। गृह मंत्री आज महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाएंगे।
रमेश बिधूड़ी के मुख्य चुनाव ऑफिस में ताला लग गया है। AAP की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने बिधूड़ी का मुख्य चुनावी ऑफिस बंद कराया। ताला इसलिए लगाया गया, क्योंकि बिधूड़ी का ऑफिस पोलिंग बूथ से 200 मीटर के दायरे में था।
उद्धव ठाकरे ने फिर महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। ठाणे जिले की समीक्षा बैठक आज मातोश्री पर होगी। उद्धव ठाकरे ठाणे जिले के विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा करेंगे। इससे पहले उद्धव ठाकरे ने मुंबई की सभी विधानसभाओं की समीक्षा की थी। आज दोपहर 12 बजे बैठक होगी और शिवसेना के सभी पदाधिकारियों को बैठक में शामिल होने का आदेश है।
कोलकाता के RG कर हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में सियालदह कोर्ट ने सिविल वॉलिंटियर संजय राय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसको चुनौती देते हुए राज्य सरकार ने फांसी की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका डाली है, जिसकी सुनवाई आज कोलकाता हाईकोर्ट में होगी।
AAP सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है। आज आम आदमी पार्टी का मेनिफेस्टो जारी होगा। अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मैनिफेस्टो जारी करेंगे। आज करीब 12 बजे इसे जारी किया जाएगा।

दक्षिण चीन सागर में चीन अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने में लगा है। इससे सागर किनारे बसे छोटे देश डरे हुए हैं, लेकिन अब भारत ने गणतंत्र दिवस पर चीन के खिलाफ बड़ी चाल चल दी है। भारत ने दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में आचार संहिता लागू करने का आह्वान किया है। भारत को इस मुद्दे पर इंडोनेशिया का साथ मिल गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के बीच शनिवार को इस मुद्दे पर बातचीत हुई। बैठक में दोनों पक्षों ने भारत के हिंद महासागर क्षेत्र स्थित सूचना संलयन केंद्र (इन्फॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर) में इंडोनेशिया से एक संपर्क अधिकारी तैनात करने पर सहमति व्यक्त की।
अमेरिका से निर्वासित अप्रवासियों के मुद्दे पर सियासत गरमाने लगी है। इस मुद्दे पर अमेरिका और कोलंबिया के बीच ठन गई है। दोनों देशों ने एक-दूसरे को एक दूसरे पर भारी टैरिफ लगाने की धमकी दे दी है। वहीं कोलंबिया की प्रतिक्रिया से भड़के ट्रंप ने भी प्रतिबंध लगाने का ऐलान कर दिया है। दुनियाभर की निगाहें अब कोलंबिया के अगले कदम पर टिकीं हैं। लैटिन अमेरिका में कोलंबिया अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा बिजनेस पार्टनर है, लेकिन कोलंबिया ने अप्रवासियों से भरे अमेरिका के 2 विमान लौटाकर पंगा ले लिया है।

Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News