Top News Today: सूचना और प्रसारण तथा संसदीय मामलों के राज्य मंत्री एल मुरुगन ने अपने मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता दोनों से एक साथ इस्तीफा दे दिया है। लंबे समय से केंद्र सरकार में राज्य मंत्री के रूप में काम कर रहे मुरुगन ने अपनी जिम्मेदारियों से इस्तीफा सौंपते हुए राज्यसभा सदस्य के रूप में भी त्यागपत्र दे दिया है। इधर, विदेश मंत्रालय की तरफ से चीन को भी कड़ा संदेश दिया गया है। लद्दाख को लेकर चीन के दावे पर भारत ने साफ और दो टूक लहजे में कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि चीन के इनकार करने से यह हकीकत नहीं बदल सकती। पढ़ें शाम की बड़ी खबरें..
सूचना और प्रसारण तथा संसदीय मामलों के राज्य मंत्री एल मुरुगन ने अपने मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता दोनों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ये दोनों इस्तीफे एक साथ दिए हैं। मुरुगन लंबे समय से केंद्र सरकार में राज्य मंत्री के रूप में काम कर रहे थे और दोनों मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…
लद्दाख पर चीन के दावों को लेकर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ कहा कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा है। उन्होंने कहा कि चीन के इनकार करने से यह हकीकत नहीं बदलने वाली है। पढ़ें पूरी खबर…
गायिका सोना मोहपात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कहा है कि लोकतंत्र बचाने की बात करने से पहले हिमाचल प्रदेश की हालत सुधारो। उन्होंने बताया कि 9 साल बाद हिमाचल लौटने पर पहाड़ियों पर कचरा और नदियों की खराब हालत देखकर हैरान रह गईं। मोहपात्रा ने कहा कि कांग्रेस को अपने शासन वाले राज्य में बेहतर काम करके दिखाना चाहिए। यह टिप्पणी राहुल गांधी के उस बयान के जवाब में आई, जिसमें उन्होंने चुनाव आयुक्त और मोदी सरकार पर निशाना साधा था। पढ़ें पूरी खबर…
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
UPI पर नया चार्ज दिवाली के बाद तक टला
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने चुनिंदा UPI पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) चार्ज लगाने का फैसला दिवाली के बाद तक टाल दिया है। 13 अक्टूबर की बैठक में यह फैसला हुआ। पहले इसे 15 अक्टूबर 2026 से लागू करने की योजना थी। अब NPCI नई तारीख अलग से बताएगा। चार्ज पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, सिर्फ टाल दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
डरबन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 214 रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 390 रन बनाए। मैट रेनशॉ ने 190 रनों की शानदार पारी खेली। कप्तान पैट कमिंस ने 43 और मार्नस लाबुशेन ने 37 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से वियान मुल्डर ने 4 विकेट लिए। पढ़ें पूरी खबर…
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play