Munmun Dutta House Tour: करोड़ों के घर की मालकिन 'तारक मेहता…' की बबीता जी, नवरात्रि में की कलश स्थापना, की हवन कुंड की परिक्रमा – AajTak

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की फेमस कैरेक्टर बबीताजी का किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. घर-घर में उनकी अलग पहचान है.

हालांकि मुनमुन जब मुंबई अपना करियर बनाने आई थीं, तब उनके पास कुछ नहीं था. मुनमुन बता चुकी हैं कि वो इतनी तंगहाली से गुजरी हैं कि उनके पास किराया देने तक के पैसे नहीं थे. 

लेकिन अब मुनमुन मुंबई में ऐश की लाइफ जीती हैं. वो करोड़ों की मालकिन हैं. एक्ट्रेस ने कुछ साल पहले ही अपनी कमाई से नया घर खरीदा था. यहां वो अपनी मां और दो बिल्लियों के साथ रहती हैं. 

मुनमुन ने हाल ही में नवरात्रि को मौके पर अपने घर में कलश स्थापना की और माता की पूजा कराई. इस दौरान एक्ट्रेस के घर की झलक भी देखने को मिली, जो कि बेहद ही शानदार है.

मुनमुन ने पारंपरिक तरीके से पूजा करती दिखीं. उन्होंने हवन में आहुति दी, और इसके चारों ओर चक्कर भी लगाते हुए परिक्रमा की. इसके बाद पूरे घर में धूप दिखाया.

मुनमुन इस दौरान देसी अंदाज में दिखाई दीं. वो नीली साड़ी पहने, बालों को लो बन में और कानों में बड़ा सा झुमका पहने दिखीं. माथे पर लगा टीका उनकी खूबसूरती को और निखार रहा था. 

मुनमुन बता चुकी हैं कि उन्होंने अपने घर के हर कोने को खुद सजाया है. यहां रखा हर एक फर्नीचर और दीवारों पर लगी पेंटिंग्स को एक्ट्रेस ने अपने मन से कस्टमाइज कराया है. 

सफेद-ग्रे और गोल्ड टोन से सजा मुनमुन का ये घर बेहद लैविश लगता है. मुनमुन ने कहा था कि घर खरीदना उनका सपना था, मेहनत की कमाई से इसे पूरा किया है. इसलिए वो खुद पर बहुत प्राउड फील करती हैं.

मुनमुन और उनके घर को देख फैंस भी आह भर रहे हैं. सभी को उनका ये अंदाज बहुत पसंद आ रहा है. फैंस का कहना है कि एक्ट्रेस जितनी सुंदर हैं उतना ही उनका घर भी शानदार है.

तस्वीरों में मुनमुन अपनी बिल्लियों को भी टीका लगाती दिख रही हैं. एक्ट्रेस को अपने पेट्स से बेहद लगाव है.

हालांकि मुनमुन ने अपने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन को लिमिटेड रखा है, वो निगेटिविटी से दूर रहना ही पसंद करती हैं. घूमने फिरने की शौकीन मुनमुन अक्सर ट्रिप्स के बाद घर में समय बिताना पसंद करती हैं. वो तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में सालों से एक्टिव हैं. 

मुनमुन 39 साल की हैं लेकिन वो सिंगल रहना ही पसंद करती हैं, हालांकि उनका नाम कई को-स्टार्स संग जोड़ा जा चुका है.
 
(All Photos: Instagram @mmoonstar)
 

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News