Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पुलिस लाइन स्थित ब्रीफिंग हॉल में मंगलवार को उत्तर प्रदेश ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह हुआ। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव संबोधन का प्रसारण किया गया। शासन की ओर से एक हजार रुपये प्रति माह मानदेय बढ़ाने और पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की घोषणा को आर्थिक सुरक्षा बताते हुए चौकीदारों ने खुशी जताई। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस विभाग के अभिन्न अंग हैं। वे गांवों में रहकर स्थानीय गतिविधियों की जानकारी देने, अपराध नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करते हैं। वे ग्रामीण पुलिसिंग की मजबूत नींव हैं। उनके समर्पण एवं अनुभव से पुलिस को जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई करने में मदद मिलती है।
समारोह में आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, राज्यमंत्री (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग) हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत की प्रशासक पूनम मौर्या, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, पिंडरा के विधायक अवधेश कुमार सिंह एवं पुलिस अधिकारियों ने 14 ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया। मिशन शक्ति 6.0 के तहत उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली प्रियंका पटेल, चांदनी पटेल एवं संध्या राय को भी सम्मानित किया गया। इनके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य के लिए उप निरीक्षक मेघा सोलंकी एवं मानसी वर्मा, कांस्टेबल लक्ष्मी तिवारी, विजया, हेमा वाजपेयी एवं मोनी यादव सहित तीन अन्य महिलाओं का भी सम्मान हुआ।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरि मीणा, डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल, डीसीपी वरुणा जोन राजेश पांडेय, डीसीपी गोमती जोन नीतू समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play