दशहरा-त्योहारों पर SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ाई: संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए डॉग स्क्व… – Dainik Bhaskar

दशहरा और आने वाले त्योहारों को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। निचलौल ब्लॉक के ठूठीबारी, लक्ष्मीपुर और झूलनीपुर जैसे सीमावर्ती इलाकों में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 22वीं बटालियन अलर्ट पर है। जवान सीमा के दोनों ओर आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
नेपाल से भारत आने और भारत से नेपाल जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है। यात्रियों के सामानों की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और स्कैनिंग मशीनों का भी इस्तेमाल हो रहा है। सुरक्षा बल हर संदिग्ध वस्तु या गतिविधि पर बारीकी से नजर रख रहा है।
त्योहारों के दौरान सीमा पार से होने वाली गलत गतिविधियों को रोकने के लिए जवान पूरी तरह मुस्तैद हैं। सुरक्षा बल यह सुनिश्चित कर रहा है कि सीमावर्ती इलाकों में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे। इसका मकसद लोगों को सुरक्षित माहौल में त्योहार मनाने का अवसर देना है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News