Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवरात्र पर मंगलवार को इमलीचट्टी स्थित एक मॉल में गिरिराज सिंह फैंस क्लब की ओर से सामूहिक आरती और फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, हेक्योर एग्रो प्लांट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अनिल कुमार और कांग्रेस नेता डॉ. गौरव वर्मा शामिल हुए।पूर्व मंत्री ने कहा कि नवरात्र के दौरान इस तरह के कार्यक्रम हर मोहल्ले में होने चाहिए। सामूहिक आरती और साथ में फलाहार से लोगों के बीच प्रेम, सद्भाव और श्रद्धा की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि धर्म से जुड़ाव व्यक्ति को हिंसा से दूर रखता है और सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में गिरिराज सिंह फैंस क्लब के अध्यक्ष राजीव रंजन, आयुष बंका, गरीबनाथ बंका, सुमित चंदन, धनंजय कुमार सिंह, कमलेश कुमार ठाकुर, राकेश कुमार, रीनू शंकर, जन सुराज नेता देवांशु किशोर और दिनेश कुमार झा समेत अन्य मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play