आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्या शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, थोड़ी देर में SEM कोर्ट में पेशी, भेजे जा सकते हैं जेल – India TV Hindi

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्या शिंदे को प्रिवेंटिव अरेस्ट किया है। आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्या शिंदे को पुलिस आज सुबह SEM कोर्ट में पेश करेगी। सीजेपी की कानूनी सलाहकार रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सुबह 5:38 बजे का अपडेट ये है कि अभी जानकारी मिली है कि सौरव, आशुतोष और अजिंक्य को एक घंटे के अंदर मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में SEM के सामने पेश किए जाने की संभावना है।  
सीजेपी नेताओं पर लगे हैं ये आरोप
इससे पहले एक अन्य पोस्ट में सीजेपी की कानूनी सलाहकार रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दिल्ली पुलिस ने आज जंतर-मंतर मामले में सीजेपी के सदस्यों सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उन पर बिना इजाजत घुसने, बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने और सरकारी अधिकारी के काम में बाधा डालने जैसे आरोप लगाए गए हैं।
तिहाड़ जेल भेजे जा सकते हैं
रत्ना सिंह ने कहा कि सीजेपी के नेताओं को आज सुबह एससीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। ऐसी संभावना है कि उन्हें तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है। रत्ना सिंह ने आगे बताया कि उन तीनों को सुबह तीन बजे एक निजी वैन से पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने लाया गया है। दरअसल, आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्या शिंदे बिना इजाजत जंतर मंतर पर पहुंचे गए थे और प्रदर्शन करने लगे थे जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया था।
बढ़ सकती है सीजेपी नेताओं की मुश्किलें
इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली पुलिस ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रंका और अन्य सदस्यों के खिलाफ बिना इजाज़त जंतर-मंतर इलाके में घुसने के आरोप में FIR दर्ज की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, FIR में उन धाराओं को भी शामिल किया गया है जिनके तहत तीनों नेताओं ने पहले ‘पीस बॉन्ड’ (शांति बनाए रखने का समझौता) पर साइन किए थे। यह कार्रवाई तब हुई जब एक्टिविस्ट भारी बैरिकेडिंग वाली विरोध प्रदर्शन की जगह पर घुस गए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए। हाल ही में जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन के लिए तय जगह के तौर पर हटा दिया गया था।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास और आशुतोष रांका समेत अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की, जानें वजह
© 2009-2026 Independent News Service. All rights reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News