Haridwar News: हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर में शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की विशेष पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण और प्रदेश की खुशहाली की कामना की गई। मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज के सानिध्य में आयोजित अनुष्ठान के दौरान चंडी पाठ और श्री ललिता सहस्रनामावली के मंत्रों से परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने मां भगवती के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव के तहत मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मां राजराजेश्वरी श्री ललिता महात्रिपुरसुंदरी की विशेष आराधना कर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई।
इस दौरान मंत्रोच्चार और देवी स्तुति के बीच श्रद्धालुओं ने मां भगवती का आशीर्वाद लिया। स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज ने कहा कि नवरात्र शक्ति उपासना, आत्मशुद्धि और साधना का पर्व है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना से आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मकता का संचार होता है। नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कूष्मांडा ने अपनी मंद मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की थी। उन्हें सृष्टि की आदिशक्ति के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने कहा कि देवी की आराधना केवल कर्मकांड तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। जरूरतमंदों की सहायता, असहायों की सेवा और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी आध्यात्मिक साधना का हिस्सा है। श्रद्धालुओं को संयम, सदाचार और परोपकार को जीवन में अपनाना चाहिए। सच्ची श्रद्धा और सत्कर्मों से ही धर्म के वास्तविक स्वरूप को समझा जा सकता है। नवरात्र का पर्व समाज में सद्भाव, सकारात्मकता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देता है।000
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play