‘BJP को 50 सीटों पर मिल सकती है जीत’, दिल्ली चुनाव पर क्या बोले रामदास अठावले? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो महाराष्ट्र के जलगांव में हुए रेल हादसे में 12 पैसेंजर्स की मौत हो गई है। राजस्थान के कोटा में 2 घंटे में 2 स्टूडेंट ने सुसाइड किया। एक मृतक NEET की छात्रा और दूसरा मृतक JEE का स्टूडेंट था। लखनऊ एयरपोर्ट पर स्टेट हैंगर के VIP लाउंज में अचानक आग भड़क गई थी।
धुएं का गुबार देख लोगों में अफरातफरी मच गई थी। तेलंगाना में पूर्व सैनिक ने पत्नी की हत्या करके शव के टुकड़े किए और प्रेशर कुकर में उबाल दिए। एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स 9वीं बार स्पेसवॉक करेंगी। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एक हफ्ते में यह उनका दूसरा स्पेसवॉक होगा। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें News24 के साथ…
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दिल्ली विधानसभा चुनाव पर कहा कि दिल्ली में भाजपा पहले नंबर पर है, AAP दूसरे नंबर पर है और कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। वहां कांग्रेस का चुनाव जीत पाना नामुमकिन है। दिल्ली में 70 सीटों में से 50 सीटें भाजपा जीत सकती है। जब कांग्रेस के पास सत्ता थी उन्होंने गरीब लोगों के लिए कुछ नहीं किया। AAP ने भी सत्ता आने के बाद गरीबों के लिए कोई विशेष काम नहीं किया।
मुंबई के जोगेश्वरी के एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसे लेकर धमकी भरा ईमेल मिला। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
गुजरात के अंबाजी में दांता तहसील में भीषण हादसा हुआ है। देर रात हुए इस भीषण हादसे में 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और एक शख्स की मौत भी हुई है। वीरमपुर से धरेडा आ रही कमांडर जीप पलट गई। जीप ऊपर से नीचे खाई में जा गिरी और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने जीप में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अंबाजी के सरकारी अस्पताल और दांतानी सिविल अस्पताल में रेफर किया गया है।
मुंबई के ओशिवारा इलाके में स्कूल में बम रखा होने और स्कूल को बम विस्फोट में उड़ाने की धमकी मिली है। ओशिवारा के ग्लोबल रयान स्कूल में बम रखा होने का ईमेल मिला है। स्कूल प्रशासन से जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बम और डॉग स्कवाड के साथ स्कूल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। धमकी भरे ईमेल में अफजल गैंग की तरफ से बम रखने का जिक्र किया गया है।
मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गिरोह के बीच वर्चस्व की लड़ाई एक बार फिर से शुरू हो गई है। सोनू कुमार और मोनू कुमार भाई हैं और दोनों मिलकर गैंग चलाते हैं। दोनों के खिलाफ लूट, रंगदारी और हत्या समेत कई संगीन अपराधों के दर्जनों मामले दर्ज हैं। इस गिरोह के तार बिहार-यूपी के साथ-साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल और दिल्ली से भी जुड़े हैं। सोनू-मोनू गिरोह का संबंध यूपी के मऊ से विधायक रहे मुख्तार अंसारी से भी रहा है। एक बार फिर सोनू ने खुलेआम अनंत सिंह को चुनौती दी है और इस चुनौती में सोनू के पिता भी इस लड़ाई में साथ है।

उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता के तहत विवाह पंजीकरण के लिए नियम तय कर दिए गए हैं। इसमें वैवाहिक स्थितियों, व्यक्तिगत अधिकारों और सामाजिक सद्भाव की सुरक्षा के लिए कानूनी प्रावधानों की स्पष्टता शामिल है। राज्य सरकार के अनुसार, यह अधिनियम उत्तराखंड राज्य के पूरे क्षेत्र पर लागू होता है और उत्तराखंड के बाहर रहने वाले राज्य के निवासियों पर भी लागू होगा।

नए नियमों के तहत केवल उन्हीं पक्षों के बीच विवाह संपन्न हो सकेगा, जिनमें से किसी का जीवित जीवनसाथी न हो। दोनों ही कानूनी अनुमति देने के लिए मानसिक रूप से सक्षम हों, पुरुष की आयु कम से कम 21 और महिला की आयु 18 साल पूरी हो चुकी हो और वे प्रतिबंधित संबंधों के दायरे में न हों। अधिनियम लागू होने के बाद होने वाले विवाहों का 60 दिनों के भीतर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भारत में मतदाताओं की संख्या अब 99.1 करोड़ हो गई है, जबकि पिछले साल लोकसभा चुनाव के समय यह संख्या 96.88 करोड़ थी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस से पहले जारी एक बयान में, चुनाव आयोग ने कहा कि मतदाता सूची में 18-29 आयु वर्ग के 21.7 करोड़ मतदाता हैं और मतदाता लिंग अनुपात में 6 अंकों की वृद्धि हुई है, जो 2024 में 948 से बढ़कर 2025 में 954 हो गया है।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल 25 जनवरी को चुनाव आयोग के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसकी स्थापना 1950 में इसी दिन हुई थी।
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पार्षद की पत्नी को धमकाकर 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 मीडियाकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नगर निगम के वार्ड 18 रजापुर से पार्षद शशि सिंह के पति डॉक्टर पवन गौतम ने शिकायत दी है। आरोपियों के नाम अनुज चौधरी और आशा सिंह हैं।
पश्चिम बंगाल में आज एनफोर्समेंट डायरेक्टर (ED) की रेड चल रही है। हावड़ा, दक्षिण 24 परगना और साल्टलेक में ED की टीमें आज सुबह छापेमारी करने पहुंचीं। रेड का कनेक्शन फर्जी कॉल सेंटर से जुड़ा है, जिसके तहत अलग-अलग ठिकानों पर कागजात खंगाले जा रहे हैं।

महाराष्ट्र में मुंबई से सटे नालासोपारा में आज 34 अवैध इमारतों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर की जाएगी। प्रशासन ने सुरक्षा कायम रखने के लिए 400 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। नालासोपारा पूर्व के अग्रवाल नगरी स्थित लक्ष्मी नगर में डंपिंग ग्राउंड और एसटीपी प्लांट के लिए आरक्षित भूमि पर 41 अवैध इमारतों का निर्माण किया गया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इन इमारतों को अवैध घोषित करते हुए उन्हें ध्वस्त करने का आदेश दिया है। इससे पहले 7 अवैध इमारतों को ध्वस्त किया गया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के रण में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंट्री होगी। वे आज दिल्ली में 3 जनसभाएं करेंगे। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर किराड़ी में, 4.50 बजे करोलबाग में और शाम 6 बजे जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में उनकी जनसभा होगी, जिनकी तैयारियां चल रही हैं।
्अरमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर के जरिए अमेरिका में शरणार्थियों की एंट्री बंद कर दी है। ट्रंप के इस फैसले से अमेरिका में पुनर्वास की तैयारी कर रहे करीब 10 हजार शरणार्थियों को तगड़ा झटका लगा है। इन सभी की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। शरणार्थियों की सभी पूर्व निर्धारित यात्रा रद्द की जा रही हैं और कोई नई फ्लाइट की बुकिंग नहीं करने के आदेश हैं।

Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News