भारत को सीरीज जीतने से रोककर वेस्टइंडीज की खुशी का ठिकाना नहीं, कोच ने कहा- पुराना दबदबा लौट आया है – Hindustan

भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 शृंखला में वेस्टइंडीज टीम के प्रदर्शन से उत्साहित टीम मुख्य कोच डैरेन सैमी का मानना है कि वेस्टइंडीज का पुराना दबदबा लौट आया है। वेस्टइंडीज की टीम ने पांच मैचों की सीरीज में भारत को जीतने से रोक दिया और शृंखला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई। वेस्टइंडीज के लिए भारत को इस तरह से रोकना काफी बड़ी बात है।

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में सैमी ने यह बात कही। उन्होंने कहा, “यह इस बात का सही प्रतिबिंब है कि दोनों टीमों ने कैसा खेल दिखाया। मुझे पूरा यकीन है कि जब सीरीज शुरू हुई थी, तब शायद किसी को हमारे जीतने की उम्मीद नहीं थी। लेकिन वह दूसरों की राय थी। उन्होंने कहा हम जीतना चाहते थे, क्योंकि भारत में हमने लंबे समय से ऐसा नहीं किया है। अगर हम जीत जाते, तो अच्छा लगता। हमें पता है कि सफलता हमारे लिए क्या मायने रखती है। हम अपनी मौजूदा स्थिति और चुनौतियों को कभी हल्के में नहीं लेते। हम बस लगातार आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं और मुझे लगता है कि इस सीरीज़ के बाद हमने एक बड़ा क़दम उठाया है। हमने मौजूदा चैंपियन के खिलाफ खेला और उन्हें बराबरी की टक्कर दी। कुछ क्षेत्रों में तो हम उनसे बेहतर भी रहे।”

सैमी ने कहा, “ड्रेसिंग रूम के सभी खिलाड़ियों ने मैदान पर उतरकर सकारात्मक इरादे के साथ क्रिकेट खेला। सबसे अच्छी बात यह रही कि टीम का पुराना दबदबा लौट आया है और आत्मविश्वास भी वापस आ गया है। इसकी शुरुआत विश्व कप के दौरान हुई थी। आप देख सकते थे कि खिलाड़ी खेल का आनंद ले रहे थे और उनमें जीतने की चाह थी। शुरुआत यहीं से होती है, इस विश्वास से कि हम इसी स्तर पर खेलने के हकदार हैं। फिर प्रदर्शन से भी यह साबित करना होता है कि हम यहां के हकदार हैं। उम्मीद है कि अब हम इस तरह का प्रदर्शन लगातार करते रहेंगे।”

बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम के लिए इस सीरीज में कप्तान शाई होप ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दो टी-20 मुकाबलों में शतकीय पारी खेली और दोनों में वेस्टइंडीज की टीम को जीत हासिल हुई। उन्होंने इस पूरी सीरीज में सबसे अधिक रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। होप के अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने भी दमदार बल्लेबाजी की और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News