रायपुर में भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रन से हराया: हरमनप्रीत ने नाबाद 91 रन बनाए, टी-20 सीरीज में 3-0 से क्ली… – Dainik Bhaskar

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने तीसरे और आखिरी टी-20 में जिम्बाब्वे को 92 रन से हराकर सीरीज 3-0 से जीत ली। कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।
भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर ने 41 गेंदों में नाबाद 91 रन ठोके, जबकि शेफाली वर्मा ने 69 रन की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में क्लीन स्वीप किया।
पहला मैच भारत 4 विकेट से जीता था
16 अक्टूबर को खेले गए पहले मैच में जिम्बाब्वे ने 5 विकेट पर 114 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 19 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने 49 और निकी प्रसाद ने नाबाद 39 रन बनाकर टीम को 4 विकेट से जीत दिलाई।
दूसरे मैच में 9 विकेट से जीता भारत
18 अक्टूबर को दूसरे मैच में जिम्बाब्वे की टीम 8 विकेट पर 102 रन ही बना सकी। जवाब में शेफाली वर्मा ने 25 गेंदों पर 55 रन और स्मृति मंधाना ने 25 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाए। दोनों के बीच 96 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई। भारत ने 8.5 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
तीसरे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत महिला: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत।
जिम्बाब्वे महिला: न्याशा ग्वानज़ुरा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिजा, जोसेफ़िन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), मिशेल मावुंगा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिंडर चारे, तेंदई मकुशा, शार्ने मेयर्स।
……………..
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
रायपुर- भारत ने 9 विकेट से जिम्बाब्वे को हराया: टी-20 सीरीज पर 2-0 की बढ़त, 25 गेंदों में शेफाली की फिफ्टी, क्लीन स्वीप का मौका
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज खेले गए दूसरे महिला टी-20 मैच में भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों की इस टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News