Shreeom Singh
Date: 22-10-26 17:15
Nazia Elahi Khan: सुप्रीम कोर्ट की वकील और बीजेपी नेता नाजिया इलाही खान ने जल्द ही सनातन धर्म में वापसी करने का ऐलान किया है. उन्होंने लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पिता समान बताते हुए कहा कि वह उनके साथ खड़े हैं और उन्होंने उन्हें अपना गोत्र दिया है. नाजिया ने कहा कि वह अपने पूर्वजों की सच्चाई स्वीकार करने जा रही हैं.
नाजिया इलाही खान ने कहा कि उन्होंने संविधान, समान नागरिक संहिता (UCC) और इस्लाम में मौजूद कुरीतियों जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने दावा किया कि इन मुद्दों पर उनके बयानों के कारण कुछ लोग उनसे नाराज हैं. नाजिया के मुताबिक, हाल ही में मध्य प्रदेश के इंदौर में रामघाट जाकर श्राद्ध करने के बाद उन्होंने सनातन धर्म में वापसी का ऐलान किया था.
मध्य प्रदेश में जाकर किया था पितरों का श्राद्ध
बीते दिनों नाजिया इलाही खान मध्य प्रदेश के रामघाट पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपने पूर्वजों के लिए श्राद्ध किया था. इसके बाद उन्होंने सनातन धर्म अपनाने की बात कही. नाजिया ने कहा कि वह अपने पूर्वजों की असलियत को स्वीकार करते हुए उसी सनातन धर्म में वापसी करने जा रही हैं.
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: सुप्रीम कोर्ट की वकील और एक्टिविस्ट नाजिया खान ने धमकी मिलने का दावा करते हुए कहा, “आज 12:36 से हुन्नैन राणा और शहजाद भट्टी की धमकियां आना स्टार्ट हुई हैं। बहुत ही भयानक किस्म के वीडियोज उन्होंने मुझे भेजे हैं। व्यक्ति को कोई काट रहा है, वैसे वीडियोज भेजे हैं। मैसेज में साफ लफ्जों में लिखा है कि आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शुभेंदु अधिकारी और तुझे, मतलब बहुत ही भयानक मौत देंगे और भारत में काफिरों के सामने एक मिसाल बनाएंगे कि किस हिसाब से काफिरों को सर तन से जुदा किया जाता है और किस हिसाब से काफिरों की हत्या की जाती है…”
कौन हैं नाजिया इलाही खान, बीजेपी में क्या है भूमिका?
नाजिया इलाही खान मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं. उन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय से एलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई की है. वह सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं और तीन तलाक के मामले में इशरत जहां की कानूनी सलाहकार के तौर पर भी चर्चा में रही थीं. साल 2018 में वह बीजेपी में शामिल हुईं. फिलहाल वह बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चे से जुड़ी हैं.
#WATCH | Ghaziabad, Uttar Pradesh: On allegedly receiving death threats, BJP leader and Supreme Court lawyer Nazia Khan says, “Since 12:36 today, I have been receiving direct threats from a Pakistani number—specifically from Shehzad Bhatti—as well as from his commando Hunain Rana. They have sent me horrific videos and messages, threatening that they will inflict a brutal fate upon me, as well as upon the Chief Minister Yogi Adityanath and Suvendu Adhikari, before putting us to death… The calls are relentless… I have already spoken with the SHO of Vasundhara regarding this. I have also forwarded the details to the ACP, the West Bengal STF, the Uttar Pradesh ATS, and the PRO to the Commissioner of Police, Ghaziabad. I have been in direct contact with the Vasundhara SHO and have also reached out to the police department in Kolkata. It is deeply concerning that in their pursuit of a regime change, opposition leaders have fostered chaos and emboldened anti-social elements… The text stated that just as Suvendu Adhikari’s PA was killed, the three of us will also be put to death in the exact same manner… They have even mentioned my son, threatening that he will face the same fate as I will…”
पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिलने का दावा
नाजिया इलाही खान ने पहले पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिलने का दावा भी किया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि आईएसआई के हैंडलर शहजाद भट्टी और उसके कमांडो हुनैन राणा ने उन्हें निजी नंबरों से धमकी भरे वीडियो और संदेश भेजे.
नाजिया के मुताबिक, इन संदेशों में उन्हें, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सुवेंदु अधिकारी को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी. उन्होंने इस मामले में पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों से शिकायत भी की थी.
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें