Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को इलाज के लिए नैनी में बन रहे सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में 30 प्रतिशत बेड आरक्षित रहेंगे। नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन और नगर आयुक्त के बीच गुरुवार को हुई वार्ता में यह निर्णय लिया गया। इसके साथ ही दीपावली से पहले कर्मचारियों और पेंशनरों को वेतन भुगतान, रिक्त पदों पर पदोन्नति और कर्मचारियों के पहचान पत्र बनवाने समेत कई मुद्दों पर सहमति बनी।नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अरविंद त्रिपाठी, सचिव कमल कुशवाहा, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री ललित श्रीवास्तव और सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप समेत अन्य पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त के समक्ष कर्मचारियों की समस्याएं रखीं।
बैठक में नियमित कर्मचारियों को अक्तूबर का वेतन दीपावली से पहले देने का निर्णय लिया गया। पेंशनरों और आउटसोर्स कर्मचारियों का भुगतान भी त्योहार से पहले सुनिश्चित कराया जाएगा। शासन की ओर से दीपावली पर बोनस देने का आदेश जारी होने पर कर्मचारियों को नकद भुगतान किया जाएगा। आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटरों का वेतन बढ़ाने के मामले में नगर निगम सदन की आगामी बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। निगम में नियमित, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों के पहचान पत्र भी बनवाए जाएंगे। रिक्त पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का आश्वासन दिया गया। कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लंबित बिलों का भुगतान जल्द कराने पर सहमति बनी। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीवित प्रमाणपत्र जमा करने की ऑनलाइन व्यवस्था भी केंद्र और राज्य सरकार की तर्ज पर विकसित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं का जल्द समाधान कराने और नगर स्वास्थ्य अधिकारी का कार्य किसी प्रशासनिक अधिकारी को सौंपने का भी निर्णय लिया गया। आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की भर्ती में हेला समाज के लोगों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play