'संदिग्ध लोगों से मिलने के बाद करते हैं देश विरोधी प्रचार', भाजपा का राहुल गांधी पर सीधा हमला – Jagran

भाजपा ने राहुल गांधी पर अज्ञात स्थानों पर संदिग्ध लोगों से मिलकर भारत विरोधी प्रचार करने का आरोप लगाया है।
भाजपा ने राहुल गांधी पर भारत विरोधी प्रचार का आरोप लगाया
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर सियासी फायरिंग का अभियान लगातार आरोप लगाया है कि वह अज्ञात स्थानों पर संदिग्ध लोगाें से मिलते हैं और लौटकर भारत विरोधी प्रचार करते हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया कि सत्ता से बाहर रहते हुए कांग्रेस जल बिन मछली की तरह तड़प रही है और उसका मूल मंत्र सत्ता में लूट, समाज में फूट और भारतीय धर्म-संस्कृति के प्रति दिल में घृणा है।
भाजपा नेता ने गांधी-नेहरू परिवार पर देश की बर्बादी की बुनियाद पर सत्ता की इमारत खड़ी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 1984 में सिख नरसंहार की शुरुआत एक नवंबर को ही हुई थी और इसकी याद दिलाने के लिए कांग्रेस अब एक नवंबर को दिल्ली की सड़कों पर उतरने जा रही है।
भाजपा प्रवक्ता ने सेंट स्टीफंस कालेज में निशानेबाजी के राष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में राहुल गांधी के एडमिशन से लेकर विदेशी में पढ़ाई, नौकरी या पार्टनरशिप के दौरान कंपनियों के बंद होने और फिर राजनीति में उनकी कथित विफलता का उल्लेख करते हुए तीखे निजी हमले किया और दावा किया कि वे जहां गए वहां बंटाधार हुआ।
उन्होंने कहा पूरी दुनिया में जो कुछ हो रहा है, उसके उदाहरण सबके सामने हैं, लेकिन भारत जैसा उदाहरण कहीं और नहीं मिलेगा। यूरोप हो, फ्रांस हो, इटली हो या अल्बानिया, उपद्रवी उपद्रव करते नजर आते हैं, लेकिन कहीं नेता प्रतिपक्ष प्रधानमंत्री आवास, आकाशवाणी भवन में घुसते हुए या कूद-फांद करते नजर नहीं आते।
बकौल त्रिवेदी राहुल गांधी ने स्वयं कहा कि उनकी बहन ने उनसे पूछा, “ब्रो, प्लानिंग क्या है?” इस पर उनका जवाब था कि प्लानिंग की कोई जरूरत नहीं है।” ये तो एग्जीक्यूटर हैं।
जो इशारा मिलेगा, उनको उसी इशारे का पालन करना है। तीन मार्च 2005 के विकिलीक्स ने एक लेख का हवाला देते हुए भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि अब यह बात आम होती जा रही है कि राहुल गांधी किसी भावनात्मक या मनोवैज्ञानिक प्रकृति की व्यक्तित्व संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं जो इतनी गंभीर है कि पीएम जैसे किसी भी वरिष्ठ पद की जिम्मेदारी निभाने में बाधा बन सकती है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News