'देख लेंगे कौन बचाएगा…'; नेहा बोरा को पुलिस स्टेशन के बाहर धमकी? VIDEO शेयर कर सुनाई आपबीती – Hindustan

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा शनिवार को हाई कोर्ट में अपनी याचिका खारिज होने के बाद स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (एसईएम) के सामने पेश होने मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं। सुनवाई के बाद नेहा बोरा ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर यह दावा किया है कि जब वे थाने के बाहर पहुंचीं थीं तो वहां 50-60 गुंडे मौजूद थे और उन्हें धमकी दी गई।

नेहा ने वीडियो में अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा ‘आज 24 अक्टू बर को मुझे एसईएम कोर्ट में सुनवाई के लिए मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचना था। मैं समय से पुलिस स्टेशन पहुंच ही रही होती हूं कि 100 मीटर दूर से मुझे समझ में आता है कि पुलिस स्टेशन के बाहर 50-60 गुंडे खड़े हुए हैं जो स्पीकर पर जोर-जोर से ऐलान कर रहे हैं कि नेहा बोरा अगर आज यहां आती हैं तो उनको फिर हमसे देख लेंगे की कौन बचाएगा। ये धमकी दी जा रही होती है। नेहा बोरा मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे होते हैं।’

आइसा अध्यक्ष वीडियो में आगे कहती हैं ‘हम यह पूछना चाहते हैं शांति भंग करना कहते किसे हैं? एक पुलिस स्टेशन के बाहर 50-60 गुंडों की भीड़ खड़ी होती है और पुलिस उन्हें हटाने के लिए कोई एक्शन नहीं लेती। वे शांति भंग करना नहीं माना जाता है लेकिन वही जब आम लोग सड़कों पर नारे लगाते हैं ये कहते हुए कि ज्ञानेश कुमार (मुख्य चुनाव आयुक्त) के खिलाफ जांच होनी चाहिए, एसआईआर (मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण) को रोकना होगा तो वो शांति भंग करना माना जाता है। क्या शांति यही है जिसे हम बरकरार रखना है?’

स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (एसईएम) ने सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस को नेहा बोरा के वकील को संबंधित दस्तावेज सौंपने का निर्देश दिया है। इसके अलावा उनके वकील को जवाब दाखिल करने के लिए समय भी दिया है। मामले में अगली सुनवाई 29 अक्टू बर को तय की गई है।

आपको बता दें कि नेहा बोरा ने एसईएम के समक्ष पीस बॉन्ड भरने से इनकार किया हुआ है। दिल्ली पुलिस ने बोरा को राजधानी में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च में शामिल होने के दौरान हिरासत में ले लिया था। इस दौरान उन्हें नोटिस जारी किया गया था। नेहा ने नोटिस को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती थी जहां से उन्हें निराशा हाथ लगी। इसके बाद वे आज मंदिर मार्ग थाने में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुईं।

नेहा बोरा हाल में राजधानी में अलग-अलग विरोध प्रदर्शन में शामिल रही हैं। ये प्रदर्शन एसआईआर में कथित अनियमितताओं को लेकर सीईसी कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किए गए हैं।

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय ‘विषय विशेषज्ञ’ बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News