Neha Kakkar Anniversary: 7 साल छोटे पति की बांहों में रोमांटिक हुईं नेहा कक्कड़, शेयर कीं प्राइवेट KISSING फोटोज – AajTak

Feedback
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट-टैलेंटेड सिंगर नेहा कक्कड़ लाइफ के हैप्पिएस्ट फेज में हैं. नेहा अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही हैं. 
नेहा की शादी को 6 साल हो गए हैं. 6 साल पहले उन्होंने सिंगर रोहनप्रीत सिंह संग ग्रैंड वेडिंग की थी. तब से अब तक दोनों के बीच प्यार बरकरार है. 
शादी की छठी सालगिरह पर नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत सिंह संग सेलिब्रेशन की कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं. वो पति की बांहों में खोई दिखीं. 
 
जश्न की तस्वीरों में नेहा कक्कड़ कभी पति संग रोमांटिक होती नजर आईं, तो कभी रोहनप्रीत सिंह उन्हें प्यार से KISS करते हुए दिखाई दिए.  
दोनों ने साथ मिलकर एनिवर्सरी केक भी काटा. केक काटने के बाद दोनों ने प्यार से एक दूसरे को केक खिलाया और फिर लिप KISS भी किया. शादी के 6 साल बाद भी उनकी केमिस्ट्री सुपर अमेजिंग है. 
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के प्राइवेट रोमांटिक फोटोज देखकर फैंस भी खुशी से गदगद हो गए हैं. फैंस उन्हें बेस्ट कपल बता रहे हैं. 
एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के फोटोज के साथ नेहा ने पति के लिए रोमांटिक अंदाज में कैप्शन में लिखा- 6 साल हो भी गए? मैं हमेशा रोहू से यह पूछती हूं.
‘इस इंसान ने मेरी जिंदगी को इतना खूबसूरत और आसान बना दिया है कि पता ही नहीं चला कि हमने 6 साल साथ बिता लिए, जो सेकंडों में निकल गए. ‘
‘रोहनप्रीत सिंह तुम मेरे लिए एक वरदान हो, मेरे अच्छे कर्मों का फल हो और माता रानी से मिला सबसे बेहतरीन तोहफा हो. हैप्पी एनिवर्सरी झल्ले.’ रोहनप्रीत ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- मैं भी तुमसे बहुत ज्यादा प्यार करता हूं. 
नेहा ने इतनी रोमांटिक पोस्ट शेयर की है, तो भला रोहनप्रीत कैसे पीछ रह सकते हैं. रोहनप्रीत सिंह ने भी पत्नी नेहा संग रोमांटिक तस्वीरें साझा करके उन्हें एनिवर्सरी विश की है. 
रोहनप्रीत सिंह ने कैप्शन में लिखा- मेरी जिंदगी की क्वीन और मेरी ब्यूटीफुल बेटर हाफ को 6th एनिवर्सरी मुबारक. जिननी रब ने जिंदगी लिखी हो, बस तेरे नाल ही होवे… लाइफ को इतना खूबसूरत बनाने के लिए थैंक यू सो मच नेहा. 
नेहा और रोहनप्रीत के प्यार और खूबसूरत बॉन्डिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया है. फैंस उन्हें हमेशा ऐसे ही प्यार से साथ रहने की दुआएं दे रहे हैं. 
 
(Photos: Instagram @nehakakkar, @Rohanpreet Singh)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News