सीएम सम्राट चौधरी राजगीर में रग्बी श्रृंखला का उद्घाटन करेंगे: 27 अक्टूबर को भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच होग… – Dainik Bhaskar

पर्यटन नगरी राजगीर के खेल इतिहास में मंगलवार, 27 अक्टूबर को एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित रग्बी मैदान में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंतरराष्ट्रीय रग्बी श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। दोनों देशों के बीच खेल संबंधों
मुख्यमंत्री के आगमन और अंतरराष्ट्रीय आयोजन को लेकर राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासन की ओर से प्रवेश व्यवस्था को नियंत्रित किया गया है तथा चयनित व्यक्तियों को ही परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा सहित अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, श्रृंखला का उद्घाटन समारोह 27 अक्टूबर की शाम चार बजे शुरू होगा। इसमें केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्यमंत्री रक्षा खडसे, बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार तथा खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह शामिल होंगी। इसके अलावा भारत में न्यूजीलैंड के कार्यवाहक उच्चायुक्त मैट आयर्स, बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा और रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस भी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान दोनों देशों के राष्ट्रगान के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भारत-न्यूजीलैंड रग्बी श्रृंखला के उद्घाटन की औपचारिक घोषणा करेंगे। इस आयोजन को खेल के माध्यम से भारत और न्यूजीलैंड के बीच आपसी सहयोग, मित्रता और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News