झुंझुनूं जिले में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण के तहत बुधवार को सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। इस चरण में जिले की 6 पंचायत समितियों के 102 वार्डों और जिला परिषद के 16 वार्डों के लिए वोट डाले जाएंगे। कुल 5 लाख 65 हजार 634 मतदात
6 पंचायत समितियों में होगा मतदान
दूसरे चरण में झुंझुनूं, चिड़ावा, सूरजगढ़, सिंघाना, पिलानी और बुहाना पंचायत समितियों में मतदान होगा। इन क्षेत्रों में पंचायत समिति सदस्यों के 102 वार्डों और जिला परिषद सदस्य के 16 वार्डों के लिए वोट डाले जाएंगे।
महिला मतदाताओं से 21,718 ज्यादा पुरुष वोटर
जिले में कुल 5 लाख 65 हजार 634 मतदाता हैं। इनमें 2 लाख 93 हजार 676 पुरुष और 2 लाख 71 हजार 958 महिला मतदाता शामिल हैं। इस तरह महिला मतदाताओं के मुकाबले पुरुष मतदाताओं की संख्या 21 हजार 718 ज्यादा है।
52 मतदान केंद्र क्रिटिकल श्रेणी में
निर्वाचन विभाग ने मतदान के लिए 176 मतदान स्थलों पर 604 मतदान केंद्र बनाए हैं। चुनाव व्यवस्था को सुचारू रखने और मतदान प्रक्रिया पर निगरानी के लिए 50 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इनमें 52 मतदान केंद्र क्रिटिकल श्रेणी में रखे गए हैं। इन केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी की विशेष व्यवस्था रहेगी।
167 ग्राम पंचायतें और 1,577 वार्ड शामिल
इस चुनाव क्षेत्र में 167 ग्राम पंचायतें और 1,577 ग्राम पंचायत वार्ड शामिल हैं। हालांकि, बुधवार को ईवीएम के जरिए पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान होगा। सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव अलग कार्यक्रम के तहत बैलेट पेपर से कराए जाएंगे। मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाल सकेंगे।
6 पंचायत समितियों में 604 मतदान केंद्र
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.