सुबह सुस्त मतदान के बाद बूथों पर भीड़ बढ़ी: मोदरान, सेरना, धानसा और बासड़ा धनजी में सरपंच चुनाव के लिए वोटि… – Dainik Bhaskar

मोदरान ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र के महापर्व को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के मोदरान, सेरना, धानसा और बासड़ा धनजी सहित आसपास के मतदान केंद्रों पर शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरी
​सुबह धीमी गति, ठंड और किसानी कामकाज का दिखा असर
सुबह मतदान शुरू होते ही शुरुआती घंटों में बूथों पर मतदाताओं की संख्या कम नजर आई। सुबह की ठंड और ग्रामीण परिवेश में दैनिक कामकाज व खेती-बाड़ी के चलते मतदान की गति थोड़ी धीमी रही। शुरुआती दौर में इक्का-दुक्का मतदाता और बुजुर्ग ही पोलिंग बूथ पर पहुंचे, जिसके कारण मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा।
​दिन चढ़ते ही बढ़ने लगी कतारें
जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया और धूप खिली, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की हलचल तेज हो गई। सेरना, धानसा, मोदरान और बासड़ा धनजी के बूथों पर ग्रामीणों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। युवाओं और महिला मतदाताओं में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। घूंघट की ओट में महिलाएं भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने टोलियों में पहुंच रही हैं।
​सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस मुस्तैद है। मतदान दलों द्वारा मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित कर व्यवस्थित रूप से वोट डलवाए जा रहे हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि दोपहर बाद तक मतदान प्रतिशत में और अधिक तेजी आएगी।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News