Sonbhadra News: कच्चे घर में बड़ेर से लटकता मिला युवक का शव – Hindustan

Sonbhadra News: डाला, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के पूर्वी वसुधा में कच्चे घर में बडे़र से साड़ी के फंदे से लटकता एक युवक का शव मिला। युवक बाहर काम करता था और दो माह पहले ही घर आया था। युवक ने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के पूर्वी वसुधा निवासी 30 वर्षीय शरद पठारी पुत्र राज नारायण का अपने कच्चे घर में बडे़र से साड़ी केफंदे से लटकता शव परिजनों ने देखा। शव देखकर परिजन चीखने चिल्लाने लगे।
उनके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य इकट्ठा किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार मृतक घर का बड़ा बेटा था, जिसका एक 5 वर्षीय एक बेटा है। मृतक दो भाई और दो बहनें हैं, जिसमें दोनों बहनों की शादी हो चुकी है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News