Delhi News: अरुणाचल: चोरी के 20 वाहन बरामद, एक गिरफ्तार – Hindustan

Delhi News: वाहन चोरी में शामिल होने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अरुणाचल प्रदेश और असम के अलग-अलग इलाकों से चोरी के 20 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ईटानगर राजधानी क्षेत्र नाहरलगुन के पुलिस अधीक्षक न्येलम नेगा ने बताया कि असम के लखीमपुर जिले के रहने वाले एक व्यक्ति को गुरुवार को चौलमारी गांव से पकड़ा गया। एसपी ने बताया कि आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दोनों राज्यों की अलग-अलग जगहों से चोरी के 20 दोपहिया वाहन बरामद किए।नेगा ने बताया कि यह गिरफ्तारी और वाहनों की बरामदगी, 28 सितंबर को यहां के पास बांदरदेवा बाजार से एक स्कूटर चोरी होने के मामले की जांच के दौरान हुई है।एसपी
ने बताया कि वाहन चोरी होने की खबरें सामने आने के बाद एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था। एसपी ने चोरी हुए दोपहिया वाहनों के मालिकों से अपील की है कि वे सत्यापन और पहचान के लिए अपने वैध रजिस्ट्रेशन दस्तावेज और शिकायत या प्राथमिकी की कॉपी लेकर बांदरदेवा पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News