Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत के बैष्णवी दुर्गा स्थान मंदिर का कायाकल्प दो करोड़ के लागत से होगा। इसके लिए शुक्रवार को दुर्गा मंदिर प्रबंधन कमेटी एवं पोषक क्षेत्र के श्रद्धालुओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें उक्त मंदिर के नवनिर्माण करने का सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया गया। इसके तहत मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्य भी किया गया। बैठक में मंदिर के कायाकल्प के लिए एक श्रदालू ने नगद पच्चीस लाख रुपये एवं आजीवन मंदिर के निर्माण के लिए प्रतिमाह इक्यावन हजार रुपये देने की घोषणा की। मंदिर के निर्माण आधुनिक तरीके से वास्तुविदों के सलाह से की जाएगी जो अगले वर्ष दुर्गा पूजा के पूर्व पूरी कर ली जाएगी।
बैठक में उक्त श्रद्धालुओं के अलावा दर्जनों श्रद्धालुओं ने ग्यारह हजार से लेकर एक से डेढ़ लाख रुपए दान देने का आश्वासन देते हुए मंदिर के कायाकल्प करने पर अपनी सहमति जताई।वर्ष 1978 में किया गया था मंदिर का निर्माण: दुर्गा मंदिर के स्थापना के लगभग पचास वर्ष से ज्यादा दिनों के बाद वर्ष 1978 में पक्की दुर्गा मंदिर का निर्माण कार्य करवाया गया था। दुर्गा मंदिर के स्थापना करने वाले दिवंगत श्रद्धालु सह सगे भाई महावीर, चिंतू एवं मोती शर्मा ने आजादी के लगभग बीस वर्ष पहले जेल से रिहा होने की खुशी में लगभग सात कट्ठा जमीन दान देकर दुर्गा मंदिर निर्माण की नींव रखी थी। हलांकि दान दिए गए जमीन में से दानकत्र्ताओं के कुछ हिस्सेदारों ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी, जिससे मंदिर का स्थान छोटा हो गया। मंदिर का स्थान संकुचित हो जाने से जुट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस परेशानी से बचने के लिए मंदिर का निर्माण शिल्पकारों के द्वारा अनुशंसित नक्शे के हिसाब से की जाएगी, जिसमें नीचे में बेसमेंट का भी निर्माण कार्य शामिल है। पुजारी एवं श्रद्धालुओं के सुविधा एवं सुरक्षा के हिसाब से नए दुर्गा मंदिर का निर्माण करवाया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play