Bagpat News: बड़ौत(बागपत)। सुल्तानपुर हटाना गांव शनिवार दोपहर गोलियों की तड़तड़ाहट और चीख-पुकार से दहल उठा। ट्रैक्टर की साइड लगने का मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। अंधाधुंध फायरिंग, पथराव और धारदार हथियारों के हमले में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक व्यक्ति के पेट में गोली लगी है, जबकि चार महिलाओं समेत नौ लोग लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लहूलुहान हो गए। गांव में करीब 50 राउंड फायरिंग होने से दहशत फैल गई और लोग घरों में दुबक गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बड़ौत के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से 6 लोगों की गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। सुल्तानपुर हटाना गांव के 55 वर्षीय राजकुमार और मनीष शनिवार दोपहर खेत से ट्रैक्टर-ट्राली में सब्जी लेकर घर आ रहे थे। पास के गांव खेड़ा इस्लामपुर गांव में रास्ते में खड़े दिनेश को ट्रैक्टर की साइड लग गई। इसे लेकर उनका विवाद हो गया। वहां मौजूद गणमान्य लोगों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया। आरोप है कि घटना के कुछ देर बाद दिनेश पक्ष के लोग तमंचे और धारदार हथियार लेकर राजकुमार के घर पहुंचे और गाली-गलौच कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग और पथराव कर राजकुमार पक्ष के लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें 50 वर्षीय हरबीर पुत्र रामपाल पेट में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं राजकुमार पुत्र हुकम सिंह, बिहारी पुत्र धूमी, विक्रम पुत्र चंदू, रेमी पत्नी राजकुमार, सोनी पुत्र लख्मी, ज्योति पुत्री राजकुमार, रविता पुत्री राजकुमार, बिल्लू पुत्र फूल सिंह, रूबी पत्नी बिल्लू घायल हो गए।
गांव में दिनदहाड़े फायरिंग और खूनी संघर्ष से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर खून से लथपथ पड़े लोगों की चीख-पुकार और फायरिंग की आवाज सुनकर लोग सिहर उठे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 50 राउंड फायरिंग हुई। सड़क पर काफी दूर तक गोलियों के खोखे पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बड़ौत के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में हरबीर, रेमी, राजकुमार, ज्योति, रविता, विक्रम को हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि इनमे हरबीर की हालत अधिक नाजुक है।
कोट……
ट्रैक्टर की साइड लगने को लेकर विवाद में फायरिंग व मारपीट में कई लोग घायल हुए है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-पुर्णेन्दु सिंह एसपी बागपत
————
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, गांव में तनाव
घटना की सूचना पर एसपी पुर्णेंन्दु सिंह, एएसपी प्रवीण कुमार चौहान और सीओ अंशु जैन ने भारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने सुल्तानपुर हटाना गांव पहुंचकर घटनास्थल मुआयना किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play