Purnia News: सौरा बचाओ अभियान : युवाओं की थाना चौक पर एकदिवसीय भूख हड़ताल, Purnia Hindi News – Hindustan

Purnia News: पूर्णिया,हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया की जीवनरेखा सौरा नदी को कचरा मुक्त कराने की मांग को लेकर शनिवार को सौरा बचाओ अभियान के तहत पूर्णिया के युवाओं ने थाना चौक पर एकदिवसीय भूख हड़ताल की। भूख हड़ताल के समापन के बाद टीम ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। अभियान से जुड़े समाजिक कार्यकर्ता शौर्य राय ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर अभियान की शुरुआत के बाद से लगातार प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए गए। 3 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को नगर आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन एवं तस्वीरों के माध्यम से समस्या से अवगत कराया गया। 12 अक्टूबर को सात दिनों के भीतर उचित कार्रवाई का अनुरोध करते हुए लिखित पत्र दिया गया।
13 अक्टूबर को जिलाधिकारी पूर्णिया को ज्ञापन सौंपा गया। 15 अक्टूबर को बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को शिकायत भेजी गई तथा 24 अक्टूबर को बिहार सरकार के सहयोग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बावजूद नदी तट पर जमा कचरे को हटाने और उसका सुरक्षित निस्तारण करने की दिशा में अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई दिखाई नहीं दी है। टीम ने यह भी चिंता जताई कि कुछ स्थानों पर कचरे को हटाने के बजाय जलकुंभी और मिट्टी से ढकने का प्रयास किया गया। वहीं, विगत कुछ दिनों से कचरा जमा होने वाले स्थानों पर आग लगाए जाने की घटनाएँ भी सामने आई हैं, जिससे आसपास के क्षेत्रों में धुआँ फैल रहा है और वायु प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है। युवाओं का कहना है कि कचरे को ढकना या जलाना समाधान नहीं है; इसका उचित उठाव और सुरक्षित निस्तारण ही आवश्यक है। अभियान से जुड़े युवाओं ने स्पष्ट किया कि छठ पूजा से पहले यदि सौरा नदी के प्रभावित तटीय क्षेत्रों से कचरे का समुचित उठाव और सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित नहीं किया गया, तो वे चरणबद्ध जन आंदोलन शुरू करेंगे। इसके तहत आगे नगर निगम कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News