Faridabad News: तीसरे पेज के एंकर के लिए प्रस्तावित : प्रोजेक्ट अपडेट :- टेंडर आवंटन के दो माह बीतने के बावजूद सड़क निर्माण में देरी – Hindustan

Faridabad News: – दो महीने पहले बसई चौक से लेकर महावीर चौक और महवीर चौक से लेकर इफको चौक तक सड़क का निर्माण का टेंडर आवंटित हुआ था – करीब 52 करोड़ की लागत से इन सड़कों का निर्माण होना है, गत 12 अक्टूबर को विधायक ने उद्घाटन किया था
गुरुग्राम, दीपक आहूजा। टेंडर आवंटन के दो महीने बीतने के बावजूद गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के अधिकारी बसई चौक से महावीर चौक होते हुए इफको चौक तक सड़क निर्माण शुरू करवाने में नाकामयाब रहे हैं। सर्दियों के मौसम में ग्रेप लागू होने के बाद वैसे ही निर्माण पर प्रतिबंध लग जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि निर्माण कार्य मार्च माह के बाद शुरू होगा।
जीएमडीए ने गत एक जनवरी को बसई चौक से लेकर महावीर चौक और महावीर चौक से लेकर इफको चौक तक करीब नौ किमी लंबी सड़क के निर्माण का टेंडर जारी किया था। फरवरी माह में इस टेंडर की तकनीकी और वित्तीय बिड को खोला गया था। करीब 52 करोड़ रुपये की लागत के इन दोनों टेंडर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय खरीद समिति की बैठक में रखा गया था। मंजूरी मिलने के बाद 24 जुलाई को वाईडी बिल्डर्स एंड होटल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर एलओआई जारी की गई। 22 अगस्त को जीएमडीए ने ठेकेदार को पत्र लिखकर सूचित किया कि वह सड़क निर्माण कार्य को शुरू करे। अगले साल अगस्त माह तक ठेकेदार को इन दोनों सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करना है।
18 दिन पहले विधायक ने उद्घाटन किया
18 दिन पहले यानि 12 अक्टूबर को जीएमडीए ने इन दोनों सड़कों का उद्घाटन विधायक मुकेश शर्मा ने किया था। गांव सुखराली के कम्यूनिटी सेंटर में उद्घाटन समारोह का आयोजन हुआ था। विधायक ने इस दौरान दावा किया था कि इस मुख्य सड़क को बेहतर गुणवत्ता के साथ तैयार किया जाएगा।
मौजूदा समय में सड़क बदहाल अवस्था में
मौजूदा समय में बसई रोड की हालत बदहाल अवस्था में है। बारिश के बाद जगह-जगह कीचड़ फैल गया है। न तो इस रोड पर बारिश के पानी की निकासी है और न ही फुटपाथ बना है। जगह-जगह सड़क पर गड्ढे हैं। कुछ ऐसी ही हालत महावीर चौक से लेकर इफको चौक तक जा रही सड़क की है। दोनों सड़कों पर अव्यवस्था का माहौल है।
तारकोल की कमी की वजह से सड़कों के निर्माण में देरी हो रही है। जल्द ही इन दोनों सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
– अमित गोदारा, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News