Purnia News: जिले में बिना लाइसेंस के पटाखे का कराबोरा – Hindustan

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में बिना लाइसेंस के पटाखा का जमकर कारोबार हो रहा है। हालात यह है कि यहां केवल पटाखों की बिक्री ही नहीं हो रही है, बल्कि इसका निर्माण भी हो रहा है। दो दिनों पहले अग्निशमन विभाग की ओर से की गई छापेमारी के दौरान शहर के दो स्थानों में से एक जगह पटाखा निर्माण तो दूसरी जगह भारी मात्रा में पटाखा भंडारण का मामला सामने आया। शहर के रानीपतरा स्थित एक झोपड़ी में पटाखा निर्माण की शिकायत पर जब टीम ने छापेमारी की तो वहां पटाखा निर्माण से संबंधित रॉ मैटेरियल पाया गया। वहीं बस स्टैंड में छापेमारी के दौरान एक दुकान में भारी मात्रा में पटाखा भंडारित पाया गया।

जिसको लेकर अग्निशमन विभाग ने जिला प्रशासन को रिपोर्ट की है। जिले में पटाखों की बिक्री के लिए स्थाई लाइसेंसी दुकानें नहीं है। केवल पर्व-त्योहारों खासकर दीपावली के वक्त यहां अस्थाई तौर पर पटाखा बिक्री के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से लाइसेंस प्रदान किए जाते हैं। छापेमारी में पटाखा भंडारण से लेकर शहर में पटाखा निर्माण तक के सामने आए मामले महज एक बानगी हैं, जबकि शहरी क्षेत्र से लेकर गांवों में आतिशबाजी सहज उपलब्ध हो रहे हैं। खासकर दीपावली एवं शादी- ब्याह के मौसम में पटाखे की उपलब्धता और भी सहज हो जाती है। सदर अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी मो अबुल बरकत ने बताया कि बेलौरी में छापेमारी के दौरान पटाखा निर्माण के लिए प्रयोग की जाने वाली कुछ सामग्री का भंडारण मिला था। वहीं बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठान में बिना लाइसेंस के भारी मात्रा में पटाखा भंडारित पाया गया। जिसको लेकर सदर अनुमंडल प्रशासन को रिपोर्ट की गई है। प्रशासनिक निर्देश के बाद मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के और कहीं पटाखा बिक्री की सूचना मिलेगी तो छापेमारी की जाएगी।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News