Biharsharif News: बेगमपुर पैक्स में घोटाले की जांच शुरू – Hindustan

Biharsharif News:

सहकारिता विभाग की 3 सदस्यीय टीम ने की पड़ताल शिकायत के बाद निबंधक कार्यालय ने दिये थे जांच के आदेश फोटो : नालंदा01-नालंदा नगर पंचायत के बेगमपुर पैक्स में शुक्रवार को जांच करती सहकारिता विभाग की टीम। ​नालंदा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के बेगमपुर पैक्स में पिछले 10 सालों के दौरान फर्जी धान अधिप्राप्ति और वित्तिय अनियमितताओं का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राज्य सहकारिता निबंधक के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम का गठन किया है। शुक्रवार को घोटाले की जांच शुरू कर दी गयी। सहकारिता विभाग की टीम ने पैक्स गोदाम पहुंचकर मामले की जांच की। टीम में वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी आभा कुमारी, सिलाव प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी दीपक कुमार व नूरसराय प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी किसलय कृष्ण शामिल हैं। टीम ने फर्जी धान खरीद व वित्तिय गबन, नियमों को ताक पर रखकर पैक्स प्रबंधक के पद पर भाई की नियुक्ति, कृषि यंत्र बैंक योजना में बड़े पैमाने पर हेराफेरी व चुनाव प्रभावित करने के लिए फर्जी मतदाता सूची तैयार करने के आरोपों की जांच की। क्या था मामला : किसान साधुशरण सिंह ने निबंधक के पास परिवाद दायर कर बेगमपुर पैक्स के अध्यक्ष मनोज कुमार व उनके भाई, पैक्स प्रबंधक सुधीर कुमार पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी की मिलीभगत से घोटाला करने का आरोप लगाया था। इसके बाद निबंधक कार्यालय से जिला प्रशासन से रिपोर्ट की मांग की गयी थी। जांच के मौके पर मौजूद किसान साधुशरण सिंह ने जांच टीम की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन पैक्स अध्यक्ष द्वारा टीम को कोई भी वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया है। पटना निबंधक कार्यालय के अवर सचिव अनूप कुमार श्रीवास्तव द्वारा 24 घंटे के भीतर मंतव्य सहित रिपोर्ट देने का स्पष्ट निर्देश दिया गया था। इसके बाद भी जांच टीम ने दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए दो नवंबर तक की मोहलत दे दी। यह आदेश की अवहेलना है। क्या कहते हैं अधिकारी : जिला सहकारिता पदाधिकारी धर्मनाथ प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच के लिए त्रि-सदस्यीय जांच टीम का गठन कर दिया गया है। टीम की जो भी जांच रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर नियमों के अनुकूल सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News