PM Kisan 24th Installment Today : PM मोदी ने जारी की पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस – News24 Hindi

Edited By Arif Khan
यह राशि डीबीटी के जरिए से आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जाती है. (Image – X/@BJP4India)
PM Kisan Samman Nidhi 24 Installment : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है. इसके तहत 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे 18,690 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. फरवरी 2019 में शुरू की गई पीएम-किसान योजना के तहत अब तक 23 किस्तों में पात्र किसानों को 4.47 लाख करोड़ रुपये बांटे जा चुके हैं. इस योजना के तहत पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं. यह राशि डीबीटी के जरिए से आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जाती है.
पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘पीएम किसान सम्मान निधि अब करोड़ों छोटे किसानों के जीवन का हिस्सा बन गई है. आज करीब 10 करोड़ किसानों के खाते में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई है. गुजरात के 50 लाख से अधिक किसानों को भी इसका लाभ मिला है. यहां बनासकांठा के लाखों किसानों के खातों में भी करीब 50 करोड़ रुपये पहुंचे हैं. पीएम किसान सम्मान निधि के करीब साढ़े चार लाख करोड़ रुपये सीधे छोटे किसानों के खाते में पहुंचे हैं. कभी इन छोटे किसानों की जरूरतों को नहीं समझा गया, कभी उन्हें पूछा नहीं गया, जबकि देश में छोटे किसानों की संख्या 85 प्रतिशत से ज्यादा है. ऐसे छोटे किसानों की चिंता हमारी सरकार ने ही की और उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि से मदद पहुंचाई.’
साथ ही उन्होंने कहा, ‘पहले की सरकारें MSP को लेकर भी किसानों को धोखा ही दे रही थीं, लेकिन यह हमारी सरकार है जिसने MSP का वादा पूरा किया है.पिछले 12 वर्षों में गेहूं और धान किसानों को MSP के रूप में 24 लाख करोड़ रुपये किसानों के खाते में गए हैं. खेती हमारे देश की परंपरा भी है, खेती हमारी संस्कृति भी है. पिछले 12 वर्षों में हमारी सरकार ने साइंस और टेक्नोलॉजी का व्यापक समावेश किया है. हमने खेती और पशुपालन को वैज्ञानिकता से जोड़ा है. सॉइल हेल्थ कार्ड इसका बेहतरीन उदाहरण है. पहले किसानों को यह पता लगाने में मुश्किल होती थी कि उनके खेत को कौन सी खाद कितनी मात्रा में चाहिए. सॉइल हेल्थ कार्ड ने इस समस्या का समाधान किया है.’
अगर आपके अकाउंट में पैसा नहीं आए हैं और आप अपनी किस्त का स्टेटस चेक करना चाहते हैं कि उसका तरीका बेहद आसान है. अगर आप अपनी किस्त का स्टेटस देखना चाहते हैं कि तो योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.
इस दौरान अगर आप रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए हैं तो पहले आप ‘Know Your Registration Number’ ऑप्शन में जाकर वहां प्रोसेस के जरिए इसका पता कर सकते हैं.
अगर आपकी किस्त अटक गई है. या फिर आपको ई-केवाईसी, आधार कार्ड लिंक या बैंक अकाउंट से जुड़ी कोई दिक्कत आ रही है तो पीएम-किसान हेल्पलाइन पर संपर्क करके समाधान ढूंढ़ सकते हैं. इसके लिए आप टोल फ्री हेल्पलाइन 155261 या फिर 011-24300606 पर कॉल करना होगा. इन नंबरों पर अपनी शिकायत बता सकते हैं. वहीं, अपने पास के CSC सेंटर या कृषि विभाग के ऑफिस जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
अगर आपने e-KYC पूरी नहीं की है तो आपकी किस्त अटक सकती है. बिना रुकावट के पीएम-किसान की किस्त लिए किसानों को e-KYC करवाना ही होगा. इस योजना के तहत रजिस्ट्रड किसानों के लिए ईकेवाईसी को मंत्रालय ने अनिवार्य कर दिया है. इसके अलावा अगर किसी का एक्टिव बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तब भी किस्त अटक सकती है. इसलिए जो भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें अपने कागजात और प्रोसेस पहले ही पूरा करा लेना होगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News