Haldwani News: अधिवक्ताओं के लिए बनवाए जाएंगे 20 नए चैंबर : सुमित – Hindustan

Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। दीवानी न्यायालय परिसर हल्द्वानी में अधिवक्ताओं के बैठने की सुविधा के लिए निर्मित टिन शेड ब्लॉक-ए का लोकार्पण शनिवार को विधायक सुमित हृदयेश ने अपर जिला जज सुजीत कुमार की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर हल्द्वानी बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में अधिवक्ताओं ने विधायक का स्वागत और सम्मान किया। समारोह में विधायक सुमित हृदयेश ने अधिवक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बार एसोसिएशन के लिए 20 नए चैंबरों का निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का अधिवक्ता समुदाय से पुराना जुड़ाव रहा है। उनकी माता स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश ने भी बार एसोसिएशन के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने टिन शेड के तीन सेटों के निर्माण में सहयोग के लिए विधायक का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन सचिव मोहन सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान एडीजे धर्मेंद्र अधिकारी, एडीजे पॉक्सो सविता चमोली, बार उपाध्यक्ष ललित मेर, बसंती बिष्ट, सुधांशु तिवारी, गौरव कपूर, वानु कबडाल, लोकेश राज, गौरव बिष्ट, कैलाश पाठक, सुनीता भट्ट, मयंक प्रकाश, तहजीब बानो, नीलम गोस्वामी, रिंकी आर्य, बार काउंसिल सदस्य मेहरबान सिंह कोरंगा, पूर्व अध्यक्ष राम सिंह बसेड़ा, मुकेश तिवारी, बसंत जोशी, जगत सिंह घुड़दौड़ा, किशोर पंत, विनीत परिहार, सुनील पुंडीर, चंदन अधिकारी, सुरेश परिहार, योगेंद्र पाठक, योगेश लोहनी, मोहम्मद यूसुफ, जेएन महतोलिया, जेके शर्मा, रंजीत डसीला, किशोर जोशी, जयवीर सिंह, कोमल जैसवाल, गोविंद डंगवाल, राजवेंद्र क्वीरा, विनीत नोगई और मोहित मैनाली सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News