सपा नेता राजेश कुमार शर्मा अपने समर्थकों के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल हुए। रैली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पहुंचे।
फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के नेता शर्मा साथियों के साथ काफिले में दिल्ली पहुंचे। रैली में इंडिया गठबंधन के अलग-अलग दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
रैली मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित की गई थी। इसमें लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष चुनाव और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही के मुद्दे उठाए गए।
अखिलेश यादव को देखकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।
राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए संवैधानिक संस्थाओं का निष्पक्ष और पारदर्शी होना जरूरी है।
रैली में संजय कुमार शर्मा, अनुज प्रताप यादव, चिराग तोमर, आशीष शर्मा, शाहरुख खान, अमन शेखर, अनस खान, भावेश यादव, अमन शर्मा, मयंक यादव, मृणाल मिश्रा और सूरज कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.