Kushinagar News: कुशीनगर। उत्तर प्रदेश कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश में तृतीय स्थान हासिल करने वाले ग्राम पंचायत शामपुर निवासी मुकेश यादव पहलवान का रविवार को गांव में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे गांव और जनपद कुशीनगर में हर्ष और गौरव का माहौल है।
ग्राम प्रधान एवं प्रशासक डॉ. संजय यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सम्मानित लोगों ने फूल-मालाओं से मुकेश यादव पहलवान का स्वागत किया। ग्रामीणों ने उन्हें हाथों हाथ लेते हुए सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रदेश स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल करना बड़ी उपलब्धि है। मुकेश यादव ने कांस्य पदक जीतकर न केवल अपने परिवार और ग्राम पंचायत शामपुर, बल्कि पूरे जनपद कुशीनगर का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान डॉ. संजय यादव ने मुकेश यादव पहलवान की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गांव की प्रतिभाओं को उचित सम्मान और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि मुकेश यादव भविष्य में भी अपनी मेहनत और लगन से बड़ी प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल कर गांव और जिले का गौरव बढ़ाएंगे। इस दौरान दीवानी बार एसोसिएशन कसया के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश सिंह, शिवचरण चौधरी, भीम सिंह, रामप्रीत सिंह, रामप्यारे सिंह, प्रेम यादव, राजेंद्र यादव, सच्चितानंद सिंह सहित ग्राम पंचायत के सम्मानित सदस्य एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय यादव ने किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play